herzindagi
priyanka chopra  grammy  dress

Oscars Awards: प्रियंका चोपड़ा के ये 5 ऑस्‍कर लुक्‍स आपको कर देंगे स्‍पीचलेस

प्रियंका चोपड़ा बेशक इस वर्ष ऑस्‍कर्स में हिस्‍सा न ले रही हों मगर, उनके पुराने ऑस्‍कर्स लुक देख कर आप उनकी मौजूदगी का अहसास कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-02-10, 14:30 IST

ग्रैमी अवॉर्ड फंक्‍शन में प्रियंका चोपड़ा के बोल्‍ड अवतार की चर्चा अभी भी लोगों के बीच हो रही है। इस अवॉर्ड फंक्‍शन में प्रियंका चोपड़ा ने बोलडनेस की सारी हदें ही पार कर दी थीं। फैशन डिजइनर राल्‍फ एंड रूसो के SS18 haute-couture collection के डीप प्‍लंजिंग नेकलाइन वाले गाउन में प्रियंका चोपड़ा कमाल की लग रही थीं। इस लुक के बाद सभी लोग इस बात की आस लगाए बैठे थे कि प्रियंका चोपड़ा का ऑस्‍कर्स अवॉर्ड लुक कैसा होगा।  मगर, प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए एक बैड न्‍यूज है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि वह इस बार 92वें ऑस्‍कर्स अवॉर्ड का हिस्‍सा नहीं होंगी बल्कि वह खुद ही दर्शकों के साथ बैठ कर इस अवॉर्ड नाइट का मजा उठाएंगी। 

प्रियंका चोपड़ा इस वर्ष बेशक ऑस्‍कर्स में हिस्‍सा न ले रही हों मगर, आज हम आपको उनके कुछ पुराने ऑस्‍कर्स लुक्‍स की झलक दिखाएंगे। इन लुक्‍स को देख कर आप स्‍पीचलेस हो जाएंगे क्‍योंकि इन सभी लुक्‍स में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

 इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका ने खोला राज 72 लाख रुपए के इस गाउन को पहनने की बताई ट्रिक

priyanka chopra  speechless  oscars looks

प्रियंका चोपड़ा का पहला ऑस्‍कर्स लुक 

वर्ष 2016 में प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार ऑस्‍कर्स के रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरे थे। इस ईवेंट पर उन्‍होंने फैशन डिजाइनर Zuhair Murad को डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत सफेद एम्‍बेलिश्‍ड गाउन पहना था। इस लेस गाउन के साथ प्रियंका चोपड़ा ने Lorraine Schwartz jewels के डायमंड ईयरिंग्‍स पहने थे। 

इसे जरूर पढ़ें: Grammys 2020: साल के सबसे खराब लुक में दिखीं प्रियंका, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहीं ट्रोल

priyanka chopra grammy dress images

2016 में ही प्रियंका चोपड़ा का वैनिटी फेयर ऑस्‍कर्स पार्टी लुक भी काफी चर्चा का विषय बना था। इस अवसर पर प्रियंका चोपड़ा ने फैशन डिजाइनर  Jenny Packham का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था। सॉफ्ट केप स्‍लीव्‍ज वाले इस गाउन में सिलवर सीक्‍वेंस वर्क किया गया था। इस गाउन के साथ अपने लुक को कंप्‍ली करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बहुत ही खूबसूरत ईयरिंग भी पहने थे। प्रियंका ने स्टाइल के मामले में फिर सबको छोड़ा पीछे, कुछ इस अंदाज़ में दिखे Nickyanka

 oscars  looks of priyanka  chopra speechless

प्रियंका चोपड़ा का दूसरा ऑस्‍कर्स लुक 

वर्ष 2017 में प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्‍कर्स में दोबारा हिस्‍सा लिया था। इस दौरान उन्‍होंने फैशन डिजइनर राल्‍फ एंड रूसो द्वारा डिजाइन किया हुआ पर्ल व्‍हाइट गाउन पहना था। यह स्‍लीक गाउन क्रॉसेट स्‍टाइल में था। इस पर मैटेलिक क्रिस्‍टल वर्क किया गया था। अपने लुक को कंप्‍लीट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने Jimmy Choo जूते पहने थे। और Lorraine Schwartz jewels ईयरिंग्‍स भी कैरी की थीं। वह इस अंदाज में कभी खूबसूरत और बोल्‍ड दिख रही थीं। प्रियंका चोपड़ा के इन 10 एथनिक लुक्स से लीजिए दीवाली पार्टी के लिए इंस्पिरेशन

priyanka chopra  Oscars Looks

वहीं वर्ष 2017 की वैनिटी फेयर ऑस्‍कर्स पार्टी में भी प्रियंका लुक ला जवाब था। इस पार्टी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने Michael Kors का डिजाइन किया हुआ सीक्‍वेंच वर्क वाला ब्‍लैक गाउन पहना था। सेमी प्‍लंजिंग नेकलान वाले इस गाउन में प्रियंका चोपड़ा काफी सीजलिंग नजर आ रही थीं। प्रियंका चोपड़ा की तरह आप भी ट्राई करें ये फ्लोरल प्रिंट

Speechless looks of priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा का तीसर ऑस्‍कर्स लुक 

प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2019 में ऑस्‍कर्स के वैनिटी फेयर ऑस्‍कर्स पार्टी में हिस्‍सा लिया था। इस बार प्रियंका इस ईवेंट पर अपने अमेरिकन सिंगर पति निक जोनस के साथ आई थीं। इस ईवेंट पर प्रियंका ने फॉरेन ब्रांड एली साब का डीप फ्रंट नेक ब्‍लैक गाउन पहना था। इस ईवेंट के दौरान पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कई फनी पोज भी दिए थे। 

Image Credit: https: theunn.com,azafashions, imageban, destinationkors.michaelkors, celebzz.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।