herzindagi
priyanka floral print Main

प्रियंका चोपड़ा की तरह आप भी ट्राई करें ये फ्लोरल प्रिंट

अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा जैसा लुक पाना चाहती हैं तो आप भी इस फ्लोरल ड्रेस को जरुर ट्राई करें और सेलेब्रिटीज जैसी खूबसूरत और स्‍मार्ट दिखें। 
Editorial
Updated:- 2019-10-03, 18:42 IST

हमारी पिग्गी चोप्स यानि प्रियंका चोपड़ा फैशन के मामले में किसी से कम नहीं है। वो कुछ भी पहन ले उन पर सब अच्छा लगता हैं और उनके फैंस तो उनकी हर ड्रेस के दीवाने हो जाते हैं। फिर चाहे वो वेस्टर्न ड्रेस हो या इंडियन ड्रेस, प्रियंका हर ड्रेस में गजब ढाती हैं। इस समय प्रियंका अपने फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फ्लोरल ड्रेस में देशी गर्ल का मस्त अंदाज उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा हैं। डीप वी नेक वाली फुल ढीली बाजु वाली ये नेवी ब्लू फ्लोरल ड्रेस, जिसमें गोल्डन फ्लावर उनकी ड्रेस को तो खूबसूरत दिखा रहा हैं उनके लुक में भी चार-चांद लगा रहा हैं। अगर आप भी प्रियंका जैसा लुक पाना चाहती हैं तो आप भी इस फ्लोरल ड्रेस का ट्राई कर सकती हैं।

फैशन के इस दौर में लगभग सभी सेलिब्रिटीज फ्लोरल ड्रेस को अपना रहे हैं। फिर चाहे वो साड़ी हो, फ्रॉक हो या वन-पीस ड्रेस सभी में फ्लोरल प्रिंट का अपना अलग ही लुक होता हैं और इसका चलन भी है। इससे पहले फिल्म भारत के प्रमोशन पर कैटरीना कैफ़ ने भी फ्लोरल प्रिंट पहना था। जो उनके लुक को बहुत कूल दिखा रहा था। प्रियंका ने तो फ्लोरल ड्रेस इतनी पसंद है की उन्होंने फ्लोरल ड्रेस के प्रिंट की कई ड्रेसेस पहनी है। लाइट पिंक फ्लावर वाली इनकी ये हाईनैक ड्रेस में उनका लुक ही लाजवाब हैं। उस पर डाइमंड शेप का गोगल्स उनके लुक को और बेस्ट दिखा रहा है। 

priyanka floral print isnide  

इसे भी पढ़ें: एक दूसरे के प्रोफेशनल लाइफ में interfere नहीं करते विराट और अनुष्का

आपको बता दे पिग्गी चोप्स अपनी शादी के बाद से अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों बटोर रही हैं। कभी वह अपने लेटेस्ट फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। तो कभी अपनी ड्रेस को ले कर उनका ड्रेसिंस सेंस हमेशा परफेक्ट रहता है। आए दिन उनका कोई न कोई लुक सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने फ्लोरल शर्ट के साथ मैचिंग हाई वेस्ट पैंट कैरी की हुई थी, जो डिजाइनर लीला रोज के कलेक्शन में से था। प्रियंका को फ्लोरल प्रिंट बहुत पसंद है और इससे पहले भी वह कई बार फ्लोरल आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। अपने इस लुक को बेस्ट दिखने के लिए प्रियंका ने स्ट्रेपी ब्लैक फुटवियर के साथ गोल्डन हूप ईयर रिंग्स पहने हुए थे। वहीं निक जोनस ने ब्लैक एंड व्हाइट टीशर्ट के साथ जींस और जैकेट पहनी थी। दोनों का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था। अगर आप उनकी ड्रेस की कीमत जानेंगे तो आप भी आश्चर्य चकित रह जायेंगे। क्योकि प्रियंका के इस आउटफिट 55 हजार रुपये  का है और मैचिंग पैंट की कीमत 65 हजार रुपये है। अगर आप उनके लुक को पसंद करती हैं और वैसी ही ड्रेस पहनना चाहती हैं तो आपको भी बड़ी रकम जुटानी पड़ेगी तभी आप उनके जैसी स्टाइलिश दिख सकती हैं।

 

 

 इसे भी पढ़ें: फ्लोरल डिजाइन वाली ड्रेसेस करें वॉर्डरोब में शामिल और पाएं फ्रैश लुक

priyanka floral print inside

प्रियंका के फिल्मों में काम की बात  की जाये तो अब वह 3 साल बाद फिल्मों में अपनी वापसी कर रही हैं और अब वह  सोनाली बोस निर्देशित 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आएंगें। इस फिल्म में प्रियंका का रोल काफी दमदार है।और अपने  रोल को ले कर वो बहुत ज्यादा खुश भी हैं। आपको बता दें की फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के लुक पोस्टर्स पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। द स्काई इज पिंक सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। ट्रेलर में रोमांस, इमोशंस और फैमिली लव को दिखाया गया है। ये मूवी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो कि पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित थीं। प्रियंका फिल्म में अदिति चौधरी और फरहान अख्तर निरेन चौधरी के रोल में दिखेंगे। जायरा उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।