herzindagi
 lehenga designs

Green Lehenga Designs: मेहंदी फंक्शन में ये 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले ग्रीन लहंगे में लगेंगी चांद का टुकड़ा

मेहंदी फंक्शन में अगर आप ग्रीन कलर के आउटफिट स्टाइल करने का सोच रही हैं तो, आप इस तरह का ग्रीन लहंगा स्टाइल कर सकती हैं जो न्यू और ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बेस्ट आप्शन है।
Editorial
Updated:- 2025-04-23, 16:50 IST

मेहंदी फंक्शन में ज्यादातर महिलाएं ग्रीन कलर के आउटफिट स्टाइल करना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फंक्शन का थीम ग्रीन कलर का होता है। वहीं, अगर आप इस खास मौके पर ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो, आप इस मौके पर ग्रीन कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप ग्रीन लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। इन ग्रीन लहंगे में जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो, वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा।

3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले ग्रीन लहंगे

हम आपको कुछ 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले ग्रीन लहंगे दिखा रहे हैं और ये लहंगे मेहंदी फंक्शन में स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं साथ ही, इन लहंगे को स्टाइल करने के बाद आपका लुक स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आएगा।

lehenga designs (29)

एम्ब्रॉयडरी वर्क ग्रीन लहंगा

अगर आप कुछ ट्रेंडी और अलग तरह के लहंगे का डिजाइन चाहती हैं तो, आप इस फोटो में दिखाए गए इस तरह के एम्ब्रॉयडरी वर्क ग्रीन लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। यह लाइट ग्रीन कलर का लहंगा एम्ब्रॉयडरी वर्क में है और इस लहंगे में ये एम्ब्रॉयडरी फ्लोरल डिजाइन में की है। ये लहंगा आपको लुक को न्यू टच देने का काम करेगा और मेहंदी फंक्शन में स्टाइल करने के लिए ये लहंगा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

इस लहंगे के साथ आप मिरर वर्क ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं साथ ही, बालों को खुला करके स्टाइल कर सकती हैं।

lehenga designs (30)

इसे भी पढ़ें- आपकी स्किन टोन के अनुसार कौन सा लहंगा कलर कॉम्बिनेशन रहेगा बेस्ट? जानें यहां

सेक्विन्स वर्क ग्रीन लहंगा

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह का सेक्विन्स वर्क ग्रीन लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। इस लहंगे में बेहद ही खूबसूरत सेक्विन्स वर्क किया हुआ है साथ ही, इसमें जरी और प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है। इस तरह का लहंगा न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस लहंगे को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 3,000 से 5,000 रुपये की कीमत खरीद सकती हैं।

इस लहंगे के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।

lehenga designs (31)

ग्रीन वेलवेट लहंगा

अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो, आप इस तरह के ग्रीन वेलवेट लहंगे स्टाइल कर सकती हैं। इस ग्रीन वेलवेट लहंगे में आपके लुक में चार चाँद लग जाएंगे साथ ही, इस लहंगे के आपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप स्लिवर टोन एक्सेसरीज साथ ही बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस तरह का लहंगा आपको आसानी से मिल जाएगा और इसे आप 3,000 से 6,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Pastel Colour Lehenga: समर वेडिंग में स्टाइल करें पेस्टल कलर लहंगा, देखें सबसे अलग डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-manyavar,amazon,clothsvilla, kalkifashion, houseofindya

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।