शादी का सीजन शुरू होते ही शॉपिंग होने लगती है। हर कोई अपने लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों को खरीदता है। लेकिन जब शादी खुद की बहन की हो तो इसके लिए हमेशा हम अलग डिजाइन वाले कपड़े खरीदते हैं, ताकि लुक अच्छा लगे। अगर आपके घर भी बहन की शादी है, तो इसके लिए आप अलग-अलग डिजाइन वाले वेलवेट लहंगे को स्टाइल कर सकती हैँ। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप अच्छी नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं।
ऑलिव ग्रीन लहंगा सेट
आप अपनी बहन की शादी में ऑलिव ग्रीन के लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप सिंपल लहंगा और हैवी ब्लाउज के साथ इसे खरीदें। इससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा। इस तरह के लहंगे को आप मार्केट से जाकर भी खरीद सकती हैं। साथ ही, आप इसे फैब्रिक लेकर डिजाइन भी कर सकती हैं। इसके साथ नेट फैब्रिक से बने दुपट्टे को वियर करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे 10,000 से 15,000 रुपये में खरीद सकते हैं।
मिरर वर्क वेलवेट लहंगा
आप मिरर वर्क वेलवेट लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाले लहंगे भी आपकी बहन की शादी में अच्छे लगेंगे। साथ ही, इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको रेडीमेड डिजाइन में मिल जाएंगे। लहंगे में आपको ब्लाउज में मिरर वर्क मिलेगा। साथ ही, इसके बीच में पैच वर्क भी आपको मिरर वर्क का मिल जाएगा। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इससे आप अत्छी लगेंगी। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 5,000 से 10,000 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: शादी में चाहती हैं रिच लुक तो एक्ट्रेसेस के लहंगा लुक से लें बेस्ट आउटफिट का आइडिया
गोटा वर्क के साथ वेलवेट लहंगा
आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप गोटा वर्क वाले वेलवेट लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे में आपको हैवी डिजाइन वाले ब्लाउज स्टाइल करेंगी। इसके साथ नीचे वाले हिस्से में कट वर्क डिजाइन मिलेगा। इसके अलावा आपका पूरा लहंगा प्लेन मिलेगा। इसके साथ आपको दुपट्टा भी वैसे ही डिजाइन का मिलेगा। इससे आपका लुक एक्ट्रेस की तरह सुंदर लगेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 10,000 से 17,000 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:Hairstyle ideas: लहंगा लुक के साथ क्रिएट करें ये हेयर स्टाइल, फोटो आएगी सुंदर
इस बार अपनी बहन की शादी के लिए खरीदें ये लहंगा। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको ट्रेंडी लहंगा पहनने को मिलेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों