Sat Apr 18, 2026 | Updated 08:56 PM IST
why my internet not working even after recharge know solution

फोन में रिचार्ज है फिर भी नहीं चल रहा Internet? इन 5 सेटिंग्स से तुरंत पाएं सुपरफास्ट स्पीड

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की खास बात यह है आपका पूरा दिन कब खत्म हो जाता है पता भी नहीं चलता। एक तरफ इटंरनेट जहां आपके लिए फायदेमंद भी है, वहीं दूसरी तरफ यह नुकसानदायक भी साबित हो रहा है।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 16:20 IST

स्मार्ट फोन के इस जमाने में इंटरनेट के बिना फोन अब लोगों को किसी काम का नहीं लगता। आजकल के बच्चों के हाथ में दिनभर फोन रहता है, क्योंकि बिना फोन के वह थोड़े देर भी खाली नहीं बैठ सकते। इंटरनेट के बिना भी स्मार्टफोन अधूरा सा लगता है, क्योंकि इसके ज्यादातर फीचर्स और ऐप्स आप नेट से ही यूज कर सकती हैं। ऐसे में अगर फोन में नेट नहीं है, तो आप किसी से कितने देर केवल कॉल पर बार करेंगी। यही वजह है कि केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोग दिनभर इंटरनेट से जुड़े रहते हैं। हालांकि, कई बार लोगों को इंटरनेट कनेक्शन डिस्कनेक्ट की समस्या आती है। रिचार्ज होने के बाद भी फोन में नेट नहीं चलता, जिसकी वजह से लोग कई बार दोबारा रिचार्ज भी कर देते हैं। आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

फोन को बंद करें या Airplane Mode पर डालें

Airplane Mode को अगर आप ऑन-ऑफ करती हैं, तो कई बार नेट चलने लग जाता है। इंटरनेट काम करना अचानक से बंद हुआ है, तो आप ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं। कई बार ऐसा करने से स्पीड भी बेहतर हो जाती है। यह नेटवर्क या फोन हैंग करने की वजह से भी रुक सकता है।

इसे भी पढ़ें- कीपैड फोन से Smartphone में कैसे ट्रांसफर करें कॉन्टेक्ट? जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

solutions for smartphone connectivity issues

मोबाइल नेटवर्क को बदलें

कई बार नेट न चलने का कारण फोन ऑटो मोड पर होने की वजह से भी होता है। फोन ऑटो मोड पर है, तो स्पीड के हिसाब से नेटवर्क अपने आप बदलता रहता है। इसलिए आप इसे मैन्युअली सिलेक्ट कर लें। आप 4G या 5G का ऑप्शन चुन सकती हैं। Settings- Mobile Network - Preferred Network Type में जाकर आपको ऑप्शन मिलेगा, जहां से आप इसे सेट कर सकती हैं। फोन से जुड़ी जरूरी जानकारी आपके कई काम आसान कर देगी।

इसे भी पढ़ें- 10 साल पुराना फोन भी चलेगा मक्खन की तरह, बस आज ही फॉलो करें ये 5 हैक्स

सिम चेक करें

कई बार फोन में 2 सिम होती है और डाटा किसी और सिम से ऑन होता है। जिस सिम में रिचार्ज से अगर उस सिम से डाटा ऑन नहीं होगा, तो नेट नहीं चलेगा। इसलिए आपको फोन में मैन्युअली डाटा के लिए सिम सिलेक्ट करना होगा, ताकि नेट उसी सिम से चले। अक्सर लोग यह गलती करते हैं और 2 बार रिचार्ज कर देते हैं।

check APN settings for internet

इसके अलावा आप Background Apps बंद कर दें और APN (Access Point Name) सेटिंग्स को भी चेक कर लें। इससे भी नेट फिर से सही से चल जाता है। अक्सर फोन की सेटिंग में ही दिक्कत होती है और लोग नेट न चलने की वजह से परेशान रहते हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।