भारतीय प्रशासनिक सेवा भारत की सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानजनक सेवाओं में से एक है। हर साल लाखों युवा यूपीएससी परीक्षा को पास करके एक IAS अधिकारी बनने का सपना देखते हैं, लेकिन यह सभी का पूरा नहीं होता है। आईएस का हिस्सा बनना हर सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार का सपना होता है और हर कोई सबसे ऊंची पोस्ट पाने के लिए एग्जाम की प्रिपरेशन में जुटे रहते हैं। हालांकि, कई लोगों को यह तक नहीं पता होता है कि आखिर IAS अधिकारियों की सबसे ऊंची पोस्ट कौन सी होती है और इस पद पर कितनी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं? अगर आप भी नहीं जानते हैं तो चलिए, इस विषय के बारे में यहां विस्तार से जानते हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा में सबसे ऊंचा पद कैबिनेट सचिव (Cabinet Secretary) का होता है। यह भारतीय प्रशासनिक संरचना का शीर्ष पद है और केंद्र सरकार के सभी IAS अधिकारियों का प्रमुख होता है। कैबिनेट सचिव सीधे प्रधानमंत्री और भारत सरकार के अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ कार्य करता है। इसका मतलब है कि यह पद केंद्र सरकार में IAS अधिकारियों की सर्वोच्च रैंक होती है। आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन और पदों का निर्धारण उनके कार्य अनुभव, परफॉर्मेंस और सरकार की आवश्यकताओं के आधार पर किया जाता है।
कैबिनेट सचिव केंद्र सरकार के सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करता है और प्रधानमंत्री का प्रमुख सलाहकार होता है। यह पद अत्यंत प्रतिष्ठित होता है और इसे प्राप्त करना किसी भी IAS अधिकारी के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि IAS अधिकारी अपने करियर की शुरुआत जिला कलेक्टर या जिलाधिकारी (DM) के रूप में करते हैं। इसके बाद, वे पदोन्नति पाकर विभिन्न उच्च पदों पर पहुंच जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- IAS, IPS, IFS और IRS पदों में क्या अंतर है? जानिए इन सेवाओं की भूमिका और जिम्मेदारियां
इसे भी पढ़ें- क्या तिब्बत के निवासी भारत में दे सकते हैं UPSC परीक्षा? जानें IAS-IPS बनने के लिए क्या है रेजिडेंस से जुड़े नियम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।