UP Police Constable Result 2024 OUT: लंबे समय से इंतजार कर रहे है युवाओं के लिए आखिरकार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार जनरल श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट की कट ऑफ 214 से भी पार कर गया है। लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वाले सभी उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए अब पात्र माने जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि कैटगरी वाइज इस बार सभी की कट ऑफ क्या रही। साथ ही, आप अपना परिणाम और स्कोर कार्ड कैसे चेक कर सकते हैं,यह भी हम आपको बताएंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कटऑफ (UP Police Constable Category Wise Cut Off 2024)
- अनारक्षित - 214.04644
- ईडब्ल्यूएस - 187.31758
- ओबीसी - 198.99599
- एससी - 178.04955
- एसटी - 146.73835
महिला वर्ग की कटऑफ (UP Police Constable Female Cut Off 2024)
- अनारक्षित - 203.90879
- ईडब्ल्यूएस - 180.23366
- ओबीसी - 189.39256
- एससी - 169.13167
कैसे चेक करें रिजल्ट (How to Check UP Police Constable Result 2024 Direct Link)
- यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाना है।
- इसके होमपेज पर आपको UP Police Constable Result 2024 लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आप रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर दिखेगा।
- नीचे डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके इसे डेक्सटॉप या मोबाइल में सेव कर लें।
- इसमें सारे पास आउट कैंडिडेट के नाम और रॉल नंबर होंगे। ऐसे में, एक-एक करके पढ़ना काफी मुश्किल होता है। इससे बचने के लिए आप यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- अगर आपका नाम सर्च लिस्ट में शामिल है, तो समझ लीजिए आपने एग्जाम क्लियर कर लिया है।
रिजल्ट पर मिलेगी ये जानकारी (UP Police Constable Score Card Details)
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रिजल्ट का स्टेटस और स्कोर
- माता का नाम
- पिता का नाम
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
इतने छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल (UP Police Constable Exam 2024 Candidate Details)
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त 2024 और 30 और 31 अगस्त 2024 को दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण की परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त और 25 अगस्त को थी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा 30 अगस्त और 31 अगस्त को हुई थी। परीक्षा के लिए कुल 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों