herzindagi
How to check UGC NET answer key

UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की आंसर-की कब होगी जारी? यहां जानें जरूरी डिटेल्स

UGC NET December 2025 Answer Key Kab Ayegi: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आसंर की रिलीज होने वाला है। अगर आपने यह एग्जाम दिया है, तो ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर नंबर जोड़ सकते हैं। अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत है, तो आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 15:21 IST

UGC NET Answer Key 2026 Releasing Date: दिसंबर 2025 में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर सीट जारी होने वाली है। एनटीए, यूजीसी नेट आंसर की 2025 जारी करने के संबंध में ऑफिशियल नोटिस ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई थी। एजेंसी ने घोषणा की है कि यूजीसी नेट आंसर की 15 जनवरी 2026 तक जारी कर दी जाएगी। आंसर की जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी खुल जाएगी। अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹ 200/- का शुल्क देना होगा।

अगर आपने भी यूजीसी दिसंबर 2025 की परीक्षा दी है, तो नीचे बताए गए तरीके से आंसर की देखने के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UGC NET December 2025 आंसर की कब जारी होगी?

ugc net dec 2025 answer key release date

यूजीसी नेट आंसर की एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी की जाएगी। आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक का उपयोग कर सकते हैं। यह लिंक 15 जनवरी को एक्टिव की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन कर अपने उत्तर देख सकेंगे।

इसे भी पढ़ें- UP Lekhpal Bharti 2025: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं के लिए 15 हजार पद आरक्षित; यहां जानें जरूरी डिटेल्स

यूजीसी नेट 2025 की उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

  • उम्मीदवार दिसंबर 2025 सेशन के लिए यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड के अंतर्गत UGC NET दिसंबर 2025 आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • उत्तर देखने के लिए "Question Paper" पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधिकारिक सही विकल्प देखने के लिए "उत्तर कुंजी देखने/चुनौती देने के लिए क्लिक करें" पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए यूजीसी नेट आंसर की 2025 पीडीएफ को सेव और डाउनलोड करें।

यूजीसी नेट 2025 की आंसर की में कौन-कौन सी डिटेल्स दी गई है?

ugc net answer key release date

UGC NET 2025 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को यह चेक करा होगा कि उसमें दी गई जानकारी सही है या नहीं। देखें ये डिटेल्स-

  • कैंडिडेट्स का नाम
  • आवेदन संख्या
  • रोल नंबर
  • विषय नाम
  • परीक्षा तिथि और टाइम ड्यूरेशन
  • प्रश्न आईडी
  • सही विकल्प आईडी
  • आपत्ति के लिए विकल्प आईडी
  • प्रश्न की स्थिति
  • सिलेक्टेड विकल्प आईडी

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की आंसर की पर आपत्ति करने के लिए क्या शुल्क क्या है?

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹ 200 प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी खुल जाएगी।

इसे भी पढ़ें- यूपी पुलिस में प्रमोशन का पूरा गणित, जानें एक महिला कांस्टेबल को डीएसपी बनने में कितने साल लगते हैं और क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया?

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
UGC NET December 2025 आंसर की कब जारी होगी?
UGC NET December 2025 Answer Key 15 जनवरी, 2026 को जारी की जाएगी।
UGC NET 2025 Answer Key डाउनलोड करने की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
UGC NET 2025 Answer Key एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी की जाएगी। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।