अगर आपकी पर्सनेलिटी इंप्रेसिव है तो आपसे मिलने वाला हर शख्स आपसे हुई मुलाकात याद रखेगा। करियर में सफल होने के लिए पर्सनेलिटी डेवलपमेंट बहुत जरूरी है। अच्छी बात ये है कि आजकल तकनीक के सहारे आप आसानी से काफी कुछ सीख सकती हैं। आइए जानें कि अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के लिए आप कौन से ऐप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं-
अगर आप रिलैक्स दिखें, तो आपसे मिलने वाला कोई भी व्यक्ति आपके बारे में पॉजिटिव इमेज बनाएगा। इसके लिए आपको व्यवस्थित रहना जरूरी है। क्या काम किस समय पर होने हैं, इसके बारे में आपको पूरी स्पष्टता रखनी चाहिए और आगे की प्लानिंग भी पहले से तैयार होनी चाहिए। लेकिन यह जरूरी नहीं कि आपको अपनी सोची हुई हर बात याद रह जाए। महत्वपूर्ण चीजें ऐन मौके पर मिस ना हों, इसीलिए पूरी तरह से व्यवस्थित रहने के लिए अहम चीजों ने नोट्स बनाएं। ऑसम नोट्स में आप अपने रोजमर्रा के जरूरी काम नोट कर सकते हैं, फिर चाहे वे आपकी स्टडी से जुड़े काम हों या ऑफिस से जुड़े प्रोजेक्ट्स।
Read more : नेटवर्किंग करिए, तरक्की की राह पर चलिए
अगर आप अपने अंदर पॉजिटिव आदतें विकसित करें तो इससे आपका सक्सेस रेट बढ़ जाता है। हैबिट फैक्टर ऐसा ही एक ऐप है, जिसमें आप दिनों, हफ्तों और महीनों का हिसाब रख सकते हैं। इसे देखते हुए आप लॉन्ग टर्म में बेनिफिट पहुंचाने वाली आदतें विकसित कर सकती हैं।
न्यूरोलॉजिस्ट्स मानते हैं कि दिमाग को ट्रेन करके उसकी पावर बढ़ाई जा सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए आप ल्यूमोसिटी ब्रेन ट्रेनर ऐप डाउनलोड कर सकती हैं। इससे दिमाग तेज रखने में मदद मिलेगी। चलते-फिरते कहीं भी और कभी भी आप इस ऐप के सहारे मेंटल एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे आपका फोकस बेहतर होता है और टार्गेटेड एरिया में आपको खुद को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
बड़े-बड़े थिंकर्स, रिसर्चर्स और करोड़पतियों के किस्से पढ़कर आप इंस्पायर्ड फील करती हैं। ऐसे लोगों के बारे में पढ़कर खुद को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए आप सेल्फ हेल्प क्लासिक्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसका एक कुछ पॉपुलर टॉपिक नेपोलियन हिल की 'थिंक एंड ग्रो रिच' है, जो एक बेहतरीन मोटिवेशनल किताब मानी जाती है। वॉलस वेटल्स की 'द साइंडस ऑफ गेटिंग रिच' और थॉमस हैमब्लिन की 'डायनेमिक थॉट' भी पढ़कर आप प्रेरित महसूस करेंगी।
बेहतर तरीके से कम्यूनिकेट कर पाना एक प्रभावी शख्सीयत की पहचान है। ऐसे में अगर आप सटीक अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करें तो आपकी बातें और भी ज्यादा प्रभावी होती हैं। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल आप तभी कर सकते हैं, जब आप निरंतर इन्हें पढ़ते रहें। इसके लिए आप स्मार्टफोन से अपने प्लेस्टोर से मेरियम वेब्स्टर डिक्शनरी डाउनलोड कर सकती हैं। इसमें आप मुश्किल शब्दों के अर्थ देखने के साथ-साथ वर्ड गेम्स और क्विज भी देख सकती हैं। इन्हें सॉल्व करने में आपको मजा भी आएगी और चलते-फिरते आप स्टेंडर्ड अंग्रेजी के शब्दों के प्रयोग भी सीख जाएंगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।