
आज के समय में टेक्नोलॉजी और डाटा साइंस के क्षेत्र में काफी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में छात्र छात्राएं इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं। यदि इन छात्रों को रियल वर्ल्ड डाटा पर काम करने का मौका मिल जाए तो इससे बड़ा इनाम उनके लिए क्या हो सकता है। बता दें कि यह मौका यूआइडीएआइ (UIDAI) हैकथॉन 2026 लेकर आया है। इस यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सरकारी की मदद से इसे लांच किया है। बता दें कि इस ऑनलाइन हैकथॉन के माध्यम से छात्रों को आधार से जुड़े डाटा पर काम करने का मौका मिलेगा और इन्हें 2 लाख तक का इनाम जीतने का अवसर भी प्राप्त होगा। ऐसे में इस हैकथॉन के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि UIDAI डाटा हैकथॉन क्या है और कैसे आप 2 लाख की राशि अपने नाम कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन हैकथॉम के तहत छात्रों को न केवल आधार नामांकन दिए जाएंगे बल्कि अपडेट से जुड़े अनामिक (Anonymised) डेटा सेट भी दिए जाएंगे। छात्रों को इन डाटा पर काम करना है और इनसाइट्स निकालने होंगे, जो नीति निर्माण और सिस्टम सुधार में आपकी सहायता कर सकते हैं।

जो लोग इसका हिस्सा बनेंगे उन्हें डाटा का विश्लेषण करना है फिर ट्रेड्स, पैटर्न और असामान्यताएं या भविष्य से जुड़े संकेतों को पहचानना है। आम भाषा में अगर कहा जाए तो डाटा के माध्यम से ऐसे जवाब निकालने हैं, जिनसे आधार सिस्टम को और अच्छा बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें -IAS अधिकारी बनकर हो रही है सोशल मीडिया पर ठगी, रांची के निवासी के साथ हुआ डिजिटल फ्रॉड, जानें कैसे पहचानें नकली प्रोफाइल
बता दें कि जो पहला ईनाम जीतेंगी उन्हें 2 लाख और सर्टिफिकेट मिलेगा, जो दूसरे स्थान पर रहेंगी उन्हें डेढ़ लाख का सर्टिफिकेट और जो तीसरे स्थान पर होंगी, उन्हें 75,000 और सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। साथ ही चौथे और पांचवे स्थान पर 50,000 व 25000 सर्टिफिकेट के साथ मिलेंगे।
-1768217524903.jpg)
बता दें, कोई भी छात्र भारत की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के संस्थान में पढ़ रहे हैं, वे इसका हिस्सा बन सकते हैं।
इससे अलग जिनकी आयु कम से कम 18 वर्ष है, वे इसमें भाग ले सकते हैं।
Participate in the National Data Hackathon to generate data-driven insights on Aadhaar.
— Aadhaar (@UIDAI) January 9, 2026
The top 5 innovative submissions will receive cash awards and certificates:
1st prize: Rs. 2,00,000/-
2nd prize: Rs. 1,50,000/-
3rd prize: Rs. 75,000/-
4th prize: Rs.… pic.twitter.com/Ld4YRjxHhO
टीम साइज अधिकतम 5 सदस्य, जिसमें एक टीम लीड जरूर होना चाहिए, वे इसमें जरूरी है।
इसे भी पढ़ें -अब कोर्ट-कचहरी के चक्करों से मिलेगी आजादी, WhatsApp पर शुरू हुई सरकारी कानूनी सेवा, जानें कैसे उठाएं लाभ?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।