भारत विविधता में एकता वाला देश है। यहां न सिर्फ अलग-अलग भाषा और संस्कृति है, बल्कि सोचने और सीखने के तरीकों में भी बहुत फर्क पाया जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले लोग अलग तरह से सोचते हैं और समस्याओं को हल करते हैं।
हाल ही में SJVPM एजुकेशन पोर्टल इंडिया द्वारा एक स्टडी की गई, जिसमें भारत के राज्यों की औसत IQ (इंटेलिजेंस कोशिएंट) रैंकिंग जारी की गई है। आपको बता दें कि IQ का मतलब होता है इंटेलिजेंस कोशिएंट, जिससे पता चलता है कि किसी इंसान का दिमाग कितना तेज है और कितना कमजोर। यह व्यक्ति की तर्क कर पाने की क्षमता और किसी भी जानकारी या लॉजिक की मदद से किसी सवाल का जवाब देने की क्षमता को मापता है।
किसी राज्य का सबसे ज्यादा एवरेज IQ वहां की शिक्षा, संसाधनों की उपलब्धता और सामाजिक माहौल पर भी निर्भर करता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि भारत के वो कौन-से टॉप 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां लोगों का औसत IQ सबसे ज्यादा है।
केरल
SJVPM एजुकेशन पोर्टल इंडिया द्वारा की गई स्टडी के मुताबिक, भारत का केरल राज्यHighest Average IQ के मामले में टॉप पर है और यहां के लोगों का औसत IQ करीब 110 से 112 के बीच है। यह राज्य भारत के सबसे ज्यादा शिक्षित राज्यों में से एक है। एजुकेशन पोर्टल के अनुसार, केरल के सरकारी स्कूलों में शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया जाता है। यहां के स्कूलों में बच्चों को किताबी कीड़ा बनाने की बजाय समझने और प्रैक्टिकल तरीके से पढ़ाया जाता है। केरल के लोग मुश्किल चीज़ों को बेहतर ढंग से सोच-समझकर हल करना जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- आपको पता है शिक्षा और विद्या में क्या है अंतर?
दिल्ली
एजुकेशन पोर्टल के मुताबिक़, दिल्लीHighest Average IQ के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां के लोगों का औसत IQ 106 से 109 के बीच है। दिल्ली को यह बढ़त बेहतर स्कूलों, शहरी संसाधनों और अच्छे सरकारी स्कूलों की वजह से मिली है। दिल्ली के बच्चे CBSE जैसे नेशनल लेवल के सिलेबस पढ़ते हैं, जिसकी वजह से उनकी सोचने, समझने और प्रॉब्लम सॉल्विंग की क्षमता मजबूत होती है। साथ ही, भारत की राजधानी में बढ़िया ट्यूशन, लाइब्रेरी और डिजिटल लर्निंग जैसे ऑप्शन से बच्चों का IQ बढ़ता है।
तमिलनाडु
SJVPM एजुकेशन पोर्टल के अनुसार, तमिलनाडु का औसत IQ 103 से 106 के बीच है। इस राज्य में बच्चों को खास तौर पर विज्ञान और गणित की पढ़ाई पर जोर दिया जाता है। यहां अच्छे स्कूल और कोचिंग सेंटर्स मौजूद हैं, जो बच्चों के IQ को तेज करने में मदद करते हैं। तमिलनाडु में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की काफी तैयारी करते हैं, जिसकी वजह से उनके सोचने-समझने और एनालिटिकल थिंकिंग की क्षमता में मजबूती आती है।
महाराष्ट्र
SJVPM एजुकेशन पोर्टल के मुताबिक़, हाईएस्ट एवरेज IQ की लिस्ट में चौथे नंबर पर महाराष्ट्र राज्य है। यहां के लोगों का औसत IQ 102 से 104 के बीच है। इस राज्य के आस-पास मुंबई और पुणे जैसे बड़े और मॉडर्न शहर हैं। महाराष्ट्र के बच्चों को अच्छे स्कूल, अलग-अलग तरह की पढ़ाई और ढेर सारी एक्टिविटीज करने का मौका मिलता है, जिसकी वजह से उनके सीखने, समस्याओं को हल करने और लॉजिकल थिंकिंग को बढ़ाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- महिलाएं इन 5 कोर्स को कर बना सकती हैं बेहतर करियर
कर्नाटक
SJVPM एजुकेशन पोर्टल के अनुसार, भारत का कर्नाटक राज्य सबसे ज्यादा औसत IQ की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। इस राज्य का औसत IQ 102 से 103 के बीच है। कर्नाटक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की फील्ड में बहुत आगे है और इस राज्य में इंडिया का टेक हब बेंगलुरु भी है। यहां के स्कूलों और कॉलेजों में साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (STEM) पर काफी जोर दिया जाता है। इससे बच्चों की सोचने-समझने की ताकत और तार्किक सोच में बढ़ोत्तरी होती है। टेक्नोलॉजी से जुड़े माहौल का सीधा असर राज्य के IQ पर दिखाई देता है।
उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार
SJVPM एजुकेशन पोर्टल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार जैसे राज्य भारत के सबसे ज्यादा औसत IQ वाले राज्यों की लिस्ट में छठे, सातवें और आठवें नंबर पर हैं। यूपी और पंजाब का औसत IQ 99 के आस-पास है। इन राज्यों की शिक्षा प्रणाली में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और बच्चों के सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ रही है। वहीं, बिहार राज्य का औसत IQ 98 के आस-पास है। इस राज्य में आर्थिक समस्याएं हैं, लेकिन लोग अपने बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं और साक्षरता दर लगातार बढ़ रही है।
गुजरात
भारत के सबसे ज़्यादा औसत IQ वाले राज्यों की लिस्ट में सबसे आखिर में गुजरात राज्य का नाम आता है। इस राज्य की सरकार ने मॉडर्न एजुकेशन और नई शिक्षा योजनाओं में निवेश करना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से यहां के लोगों की सोचने और समझने की क्षमता बेहतर हो रही है।
हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों