Independence Day Related Questions: स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस बार 15 अगस्त 2024 को देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में पहली बार कब और कहां फहराया गया था तिरंगा? राष्ट्रीय ध्वज को किसने डिजाइन किया था? अगर नहीं, तो चलिए इस ऐतिहासिक दिन के मौके पर हम आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए इंडिपेंडेंस डे से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं, तो ये सवाल आपके लिए काफी काम के हो सकते हैं। तो चलिए स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तरों पर एक बार नजर डालते हैं।
स्वतंत्रता दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब-
प्रश्न: भारत को आजादी कब मिली थी?
उत्तर: भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी।
प्रश्न: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में क्यों मानाया जाता है?
उत्तर:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन साल 1947 में भारत अंग्रेजों की चंगुल से आजाद हुआ था।
प्रश्न: भारत में पहली बार स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: भारत में सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 को मनाया गया था।
प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय ध्वज पहली बार कब फहराया गया था?
उत्तर:पहली बार राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्त, 1906 को फहराया गया था।
प्रश्न: पहली बार राष्ट्रीय ध्वज कहां फहराया गया था ?
उत्तर:भारत का राष्ट्रीय ध्वज पहली बार पारसी बागान स्क्वायर, कोलकाता में फहराया गया था।
प्रश्न: लाल किले पर पहली बार तिरंगा कब फहराया गया था?
उत्तर: लाल किले पर पहली बार 15 अगस्त, 1947 को तिरंगा फहराया गया था।
प्रश्न: भारत के राष्ट्रीय ध्वज को किसने डिजाइन किया था?
उत्तर: भारत के राष्ट्रीय ध्वज को पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था।
प्रश्न: भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे।
प्रश्न: भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर: भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे।
प्रश्न: भारत की स्वतंत्रता के लिए किसने महत्वपूर्ण योगदान दिया था?
उत्तर: भारत की स्वतंत्रता के लिए कई महान स्वतंत्रता सेनानियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जिनमें महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस आदि प्रमुख हैं।
प्रश्न: भारत की स्वतंत्रता के लिए कौन सा आंदोलन महत्वपूर्ण था?
उत्तर: भारत की स्वतंत्रता के लिए कई आंदोलन हुए थे, जिनमें असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन आदि प्रमुख हैं।
इसे भी पढ़ें:जानिए क्यों 15 अगस्त को ही मनाया जाता है आजादी दिवस
प्रश्न: भारत की स्वतंत्रता के बाद पहला आम चुनाव कब हुआ था?
उत्तर: भारत की स्वतंत्रता के बाद पहला आम चुनाव 1951 में हुआ था।
प्रश्न: साल 2024 में भारत अपनी आजादी का कौन सा साल मना रहा है?
उत्तर: साल 2024 में देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।
प्रश्न: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कौन सा राष्ट्रगान गाया जाता है?
उत्तर: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते हुए हमेशा जन गण मन गाया जाता है।
इसे भी पढ़ें:15 अगस्त पर बच्चों को करवाएं इन गानों पर प्रैक्टिस, भर जाएगा सभा में जोश
प्रश्न: भारत के राष्ट्रीय गान के रचयिता कौन हैं?
उत्तर: भारत के राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के रचयिता रवींद्रनाथ टैगोर हैं।
प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय गीत कौन सा है?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' है।
प्रश्न: भारत का संविधान कब लागू हुआ था?
उत्तर: भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।
इसे भी पढ़ें:इस थीम पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, जानें इस बार क्या होने वाला है खास?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों