herzindagi
HP Board th Toppers of  years List

HP Board 12th Topper List 2024: हिमाचल बोर्ड (HPBOSE) के 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां जानें पिछले 5 साल के टॉपर्स की लिस्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से HPBOSE Board 12th Result 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अब ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-29, 18:04 IST

HPBOSE Board 12th Topper List 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12 वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों का रिजल्ट कर दिया गया है। सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपने-अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को अपने एडमिट पर लिखे कुछ डिटेल्स की जरूरत पड़ सकती है। इसी के साथ आइए हम आपको यहां पिछले पांच सालों के टॉपर की लिस्ट के बारे में बताते हैं। 

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट के आंकड़े

HPBOSE th toppers list of five year

हिमाचल बोर्ड की ओर से इस साल भी पिछले साल की तरह ही मेरिट लिस्ट जाकी की जाएगी। पिछले साल 12वीं की परीक्षा में वाणिज्य, विज्ञान और कला में कुल 1,05,369 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। वहीं,सिर्फ 83,000 छात्र ही पास किए थे। इस तर ह पीछले वर्ष कुल मिलाकर उत्तीर्ण छात्रों की प्रतिशत 79.74% थी। जिसमें, बात टॉप 10 लड़कियों की करें तो विज्ञान संकाय में 12, आर्ट्स में 45 और वाणिज्य में 37 छात्राओं ने बाजी मारी थी।

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची 2024 (HP Board Class 12th topper 2024)

  • एचपी बोर्ड 12वीं में विज्ञान संकाय की टॉपर- कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान (494 अंकयानी 98.80%)
  • एचपी बोर्ड 12वीं में कॉमर्स संकाय की टॉपर- शैव्या (490 अंक यानी 98.00 %)
  • एचपी बोर्ड 12वीं में आर्ट्स संकाय की टॉपर- अर्शिता (490 अंक यानी 98.00%

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची 2023 (HP Board Class 12th topper 2023)

  • साल 2023 में एचपी बोर्ड में विज्ञान संकाय की टॉपर ओजस्विनी उपमन्यु थी, जिन्होंने 98.6% हासिल किया था। 
  • साल 2023 में हिमाचल बोर्ड के 12वीं में आर्ट्स संकाय से तरनिजा शर्मा ने 97.4% लाकर टॉपर बनी थी।
  • इसी साल हिमाचल बोर्ड के 12वीं कक्षा में कॉमर्स विषय की टॉपर वृंदा ठाकुर थी, जिन्होंने 98.4% लाए थे।

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची 2022 (HP Board Class 12th topper 2022)

  • साल 2022 में वाणी गौतम नें 494 अंक लाकर पहली टॉपर बनी थी।
  • इस साल सेकंड टॉपर की लिस्ट में 2 कैंडिडेट का नाम शामिल हुआ था, जिसमें एंजल शर्मा और वंशिका चौधरी  ने 490 अंक लाकर अपनी जगह बनाई थी।
  • हिमाचल बोर्ड साल 2022 में तीसरे टॉपर की लिस्ट में कुल दो लोगों का नाम जुड़ा था, जिसमें शीतल वर्मा और तन्वी वर्मा ने 489 अंक प्राप्त किए थे।
  • बात चौथे टॉपर की बात करें तो साल 2022 में आरिश शर्मा ने 488 अंक लाकर इस लिस्ट में शामिल हो गई थी। 
  • इसके अलावा, ज्योति मिश्रा, अमिता, शगुन कौशल और आश्रिता ठाकुर ने 487 लाकर टॉप 5 में शामिल हुई  थी। 

इसे भी पढ़ें- ये 5 देश 12वीं के बाद फ्री में पढ़ाई करने का दे रहा है मौका, ऐसे उठाएं लुत्फ

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची 2021 (HP Board Class 12th topper 2021)

साल 2023 में 12वीं का परीक्षा परिणाम 92.77 फीसद रहा था। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1100799 थी, जिसमें से 93438 पास हुए थे। इस साल पुष्‍पिंदर ने पांचों विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर स्‍कूल व अपने परिवार के सदस्‍यों का नाम रोशन कर दिया था।

इसे भी पढ़ें- Career In Teaching: टीचिंग में करियर बनाने के लिए 12 वीं के बाद करें ये कोर्स

हिमाचल बोर्ड 12वीं टॉपर सूची 2020 (HP Board 12th Topper List 2020)

HPBOSE th toppers list for  years

  • साल 2020 में आर्ट्स की टॉपर श्रुति कश्यप थी, जिन्होंने 98.20% हासिल किया था।
  • साल 2020 में विज्ञान टॉपर प्रकाश कुमार ने 99.40% के साथ रैंक 1 हासिल की।
  • साल 2020 में मेघा गुप्ता ने 97.60% के साथ कॉमर्स संकाय की टॉपर रही थी।

इसे भी पढ़ें- HP Board 12th Result 2024: कहां और कैसे चेक करें हिमाचल बोर्ड (HPBOSE) के 12वीं के रिजल्ट, यहां देखें 


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
12वीं क्लास का रिजल्ट कैसे देखते हैं?
सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के कुल अंक कितने हैं?
एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के प्रत्येक पेपर में कुल अंक 100 हैं।
एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा कब हुई थी?
HPBOSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च तक सुबह की शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।