herzindagi
sticky notes use while studying in hindi

पढ़ाई करते समय ऐसे करें टैगिंग और स्टिकी नोट्स का यूज

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे पढ़ाई करते समय टैगिंग और स्टिकी नोट्स का यूज कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-12-23, 18:23 IST

किसी स्कूल की परीक्षा में या फिर किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा में आपकी तैयारी के दौरान अच्छे स्टडी नोट्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आप स्मार्ट स्टडी करना चाहती हैं तो आप टैगिंग और स्टिकी नोट्स का यूज कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको किस तरह से टैगिंग और स्टिकी नोट्स का यूज करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं।

1)इंपॉर्टेंट टॉपिक्स के लिए ऐसे करें टैगिंग

sticky notes and tags use

आपको पढ़ाई करते समय इंपॉर्टेंट टॉपिक को मार्क करने के लिए टैगिंग का यूज करना चाहिए। टैगिंग के लिए आपको एक रंग के ही कलर का चुनाव करना चाहिए और फिर हर चैप्टर में इंपोर्टेंट टॉपिक्स के लिए इन टैग्स का यूज करना चाहिए।

इसके साथ-साथ आप विषय के अनुसार भी टैंगिग कर सकती हैं। इससे आपको पढ़ाई करते वक्त बहुत अधिक कंफ्यूजन नहीं होगी और आप आसानी से टैग की मदद से यह पता कर पाएंगी की कौन-कौन से टॉपिक ज्यादा इंपोर्टेंट हैं। आपको टैगिंग की वजह से रिवीजन के समय भी बहुत आसानी से इंपॉर्टेंट टॉपिक मिल जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें-इन स्टडी हैक्स को करेंगे फॉलो, तो पढ़ने में नहीं होगी कोई परेशानी

2)ऐसे यूज करें स्टिकी नोट्स

आप स्टिकी नोट्स का यूज करके उन टॉपिक्स को मार्क कर सकती हैं जो आपको सही से याद नहीं होते हैं और आप इन स्टिकी नोट्स की मदद से आसानी से कठिन टॉपिक को पढ़ पाएंगी और रिवीजन के समय भी आपको बहुत सहायता मिलेगी।

आप कठिन टॉपिक को शार्ट में इन स्टिकी नोट्स पर लिखकर आसानी से बाद में भी पढ़ सकती हैं। इससे आपको ज्यादा समय पूरा टॉपिक पढ़ने में नहीं लगेगा।

3)इस तरह से भी यूज कर सकती हैं टैगिंग और स्टिकी नोट्स

आप स्टिकी नोट्स को यूज करके किताबों में लिखे हुए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को भी मार्क कर सकती हैं और उसके साथ उत्तर को भी उस स्टिकी नोट्स में लिख सकती हैं। इससे आपको रिवीजन के समय यह पता रहेगा कि किन प्रश्नों पर ज्यादा फोकस करना है।(क्या आपका बच्चा पढ़ने के बाद भूल जाता है? इन टिप्स को अपनाएंगी तो कर सकता है टॉप)

आप सोशल साइंस, इंग्लिश और हिंदी जैसे सब्जेक्ट में लिखे हुए कठिन शब्दों के मतलब को भी टैग में लिखकर किताबों में लगा सकती हैं। इससे आपको पढ़ाई करते हुए परेशानी नहीं होगी और स्टिकी नोट्स की मदद से आपको रिवीजन में अधिक समय नहीं लगेगा।

इसे जरूर पढ़ें-Study Tips: बच्चों की पढ़ाई सुधारने में ये टिप्स आएंगे काम

इन तरीकों से आप टैगिंग और स्टिकी नोट्स का यूज करके पढ़ाई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

image credit- youtube

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।