herzindagi
image

वॉट्सऐप के बाद अब Truecaller पर यूजर को जल्द मिलेगा एआई फीचर, फोन कॉल से बना पाएंगे नोट्स

अगर आप Truecaller का इस्तेमाल करती हैं, तो बता दें कि इस ऐप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड दो फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिसकी मदद से अब आप इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स को रिकॉर्ड करने के साथ ही नोट्स बना पाएंगे। 
Editorial
Updated:- 2024-12-30, 18:54 IST

वर्तमान में फोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। बिना फोन के किसी काम करने के बारे में सोचना मुश्किल है। वहीं टेक्नोलॉजी में बदलते बदलाव के कारण पहले जहां एक काम को घंटों का समय लगता था वहीं अब हम एआई की मदद से इस काम को मिनटों में कर लेते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण वॉट्सऐप पर आने वाला मेटा एआई है। पहले जहां वॉट्स ऐप पर आए किसी बात या प्रश्न का उत्तर देने के लिए हम गूगल का इस्तेमाल करते थे वहीं अब मेटा एआई की मदद से बिना गूगल पर गए प्रश्नों का उत्तर सर्च लेते हैं। आपको बता दें कि अब आप Truecaller पर भी एआई की मदद ले सकती हैं। इस लेख में हम आपको Truecaller पर मौजूद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

कौन उठा सकता है Truecaller के इन फीचर्स का फायदा

Truecaller AI Features

अब ऐसे में सबसे पहला सवाल यह उठता है कि कौन लोग इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें यह नया फीचर केवल उन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, जो Truecaller के पेड सब्सक्राइबर्स हैं। इसका उपयोग करने के लिए यूजर्स को एक्सट्रा चार्ज देने की जरूरत होगी। इस फीचर के तहत कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा केवल Truecaller ऐप में ही मिलेगी। इसे किसी थर्ड पार्टी ऐप द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें-  Tech Tips:   गूगल से ऐसे डिलीट करें अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन, आसान है प्रोसेस

भारत में कब हुआ यह फीचर लॉन्च

Truecaller के इस नए फीचर को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया गया था। इसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया गया। ट्रू कॉलर द्वारा लाए गए यह फीचर एआई बेस्ड है। अगर आप चाहें तो वॉइस कॉल को टेक्स्ट फॉर्म में बदल सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो इससे फीचर की मदद से यूजर कॉल के साथ नोट्स भी बना सकते हैं। यह फीचर जून 2023 में अमेरिका में रोलआउट किया गया था। इसके बाद लगभग 9 महीने बाद भारत में लॉन्च किया गया है। Truecaller यूजर्स को कॉल ट्रांसक्रिप्ट करने का ऑप्शन हिंदी और अंग्रेजी दोनों लैंग्वेज में मिलेगा।

कैसे करें ट्रू कॉलर पर कॉल रिकॉर्ड

Truecaller Call Recording

  • अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो इसके लिए सबसे पहले Truecaller ऐप ओपन करें।
  • अब ऐप में ऊपर दिख रहे Search Bar पर record call टाइप करें।
  • ऐसा करने के बाद आप ट्रूकॉलर रिकॉर्डेड लाइन से जुड़ जाएंगे।
  • इसके बाद स्क्रीन पर कॉल स्क्रीन को मर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • रिकॉर्डिंग होने के बाद आपको नोटिफिकेशन से इसकी जानकारी मिल जाएगी।

Android यूजर कैसे करें कॉल रिकॉर्ड 

  • अगर आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं, तो इसके लिए भी सबसे पहले इस ऐप को ओपन करें।
  • अब ऐप में आपको डॉयल पैड में रिकॉर्डिंग बटन दिखेगा।
  • इस बटन पर क्लिक करने के साथ ही रिकॉर्डिंग स्टार्ट हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- अब नए फोन में  Whatsapp Data ट्रांसफर करना आसान, QR Code से ही हो जाएगा आपका काम 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।