Google Gemini AI: अगर मैं आपसे कहूं कि आप गूगल के अलावा अपनी जानकारी के बारे में अब आप डायरेक्ट जेमिनी से जानकारी ले सकते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आप कहोगे कि इसका यूज हम गूगल पर जाकर जेमिनी वेब पेज पर जाकर करते हैं। लेकिन आपको बता दें, गूगल ने अपना एआई ऐप जेमिनी को लॉन्च कर दिया है। ऐसे में अगर आपको यह ऐप अपने मोबाइल फोन में दिख जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह ऐप आपकी बिना परमिशन के अपने आप फोन में डाउनलोड हो जा रहा है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐप का इस्तेमाल कैसे करें और साथ अगर आप इसे डीएक्टिवेट करना चाहती हैं, तो क्या करें।
Gemini ऐप क्या है?
हम सभी गूगल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें, कि गूगल की ओर से नया मोबाइल ऐप Gemini AI लॉन्च कर दिया गया है। यह ऐप नौ भारतीय भाषाओं हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू को सपोर्ट करेगा। इस पर जाकर आप फोटो, वीडियो और किसी भी प्रश्न के बारे में जानकारी निकाल सकती हैं।
Gemini ऐप का इस्तेमाल कैसे करें?
जिस प्रकार हम सभी किसी प्रश्न का उत्तर ढूंढने के लिए गूगल का इस्तेमाल करते हैं। उसी प्रकार से जेमिनी है, जिस पर किसी सूचना को भेज कर उसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। बीते दिन से यह ऐप कुछ मोबाइल फोन में ऑटोमेटिक डाउनलोड हो गया है। चलिए जानते हैं कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल-
- इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले Gemini ऐप खोलें।
- इसके बाद आपके सामने लॉगइन करने के लिए कहेगा। हालांकि आप इसे बिना लॉगइन के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब जेमिनी के नीचे एक टेक्स्ट बॉक्स आएगा, जिस पर टाइप कर आप किसी भी चीज के बारे में जानकारी निकाल सकते हैं।
Gemini ऐप को डीएक्टिवेट करने का तरीका
अगर आपको यह ऐप नहीं चाहिए या आपको लगता है कि यह बिना अनुमति के आपके फोन में इंस्टॉल हो गया है, तो आप इसे हटा सकते हैं।
ऐप को हटाने के लिए Gemini को Tap करिए यहां आपको App Info का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक कर Disable App का ऑप्शन आएगा। इसे क्लिक कर आप ऐप को डीएक्टिवेट कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप को मैनेज करने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें-
- अगर आप जेमिनी एप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए Gemini ऐप को ओपन करें।
- अब राइट साइड में दिख रहे अकाउंट पर क्लिक करें।
- इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको सेटिंग का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक कर आपकी स्क्रीन पर जेमिनी सेटिंग का ऑप्शन आएगा।
- यहां से आप अपने अकाउंट मैनेज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-अब नए फोन में Whatsapp Data ट्रांसफर करना आसान, QR Code से ही हो जाएगा आपका काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik, Personal photoes
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों