herzindagi
know how to check location

फोन नंबर से चेक की जा सकती है लोकेशन, जानिए कैसे

How to Check Location: इस आर्टिकल में जानें फोन नंबर की मदद से लोकेशन कैसे चेक की जा सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-22, 15:28 IST

How to Check Location: अक्सर लोगों को अनजान नंबर से फोन आ जाता है। ऐसे में हमें यह समझ नहीं आता कि आखिर फोन आया कहा से है। लेकिन क्या आपको पता है कि फोन नंबर की मदद से आप किसी की भी लोकेशन चेक कर सकते हैं।

जी हां, ऐसा किया जा सकता है लेकिन इस बार में बहुत कम लोग जानते हैं। फोन चोरी हो जाने जैसी कई परिस्थितियों में हमें लोकेशन चेक करने की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं लोकेशन चेक करने के सबसे आसान तरीकों के बारे में।

फोन नंबर से ऐसे चेक करें लोकेशन

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल पर ऐसी कई वेबसाइट हैं जिनकी मदद से आप आसानी से लोकेशन चेक कर सकते हैं।
  • फोन नंबर की मदद से लोकेशन चेक करने के लिए आपको चाहिए फोन या लैपटॉप और इंटरनेट।
  • सबसे पहले गूगल पर trace.bharatiyamobile.com सर्च करें।
  • अब आपके सामने वेबसाइट खुलेगी। साइड में बने एक बाक्स में आप उस नंबर को डालें जिसे आप सर्च करना चाहते हैं।
  • नंबर डालने पर आपके सामने सारी लोकेशन समेत सारी जानकारी आ जाएगी।
  • इसके अलावा लोकेशन चेक करने के लिए और भी कई वेबसाइट हैं जिनके बारे में आप गूगल पर सर्च कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः भूलकर भी इन जगहों पर न रखें अपना स्मार्टफोन

लोकेशन चेक करने का एक और तरीका

  • आईपी एड्रेस की मदद से भी लोकेशन के बारे में पता लगाया जा सकता है। आईपी एड्रेस एक यूनिक नंबर होता है।
  • wolfram alpha वेबसाइट पर जाकर किसी भी फोन का आईपी एड्रेस डालने से आपको लोकेशन के बारे में पता चल जाएगा।
  • फोन की सेटिंग में जाकर आप आईपी एड्रेस के बारे में पता लगा सकते हैं।
  • आईपी एड्रेस की मदद से लोकेशन के अलावा और भी ढेर सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • ऐसे में अपने फोन का आईपी एड्रेस किसी को भी नहीं देना चाहिए। (Hacks: मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी ये 5 बड़ी गलतियां जानें)

इसे भी पढ़ेंः आपका फर्नीचर हमेशा रहेगा नया, बस बनाएं यह फर्नीचर पॉलिश स्प्रे

इन ट्रिक्स के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आपको इन ट्रिक्स के बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।