12वीं पास करने के बाद करना चाहती हैं इंजीनियरिंग? यहां जानें किस विषय में कितने परसेंट होते हैं जरूरी

12वीं के बाद अगर आप इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि इसके लिए किस विषय में कितने परसेंट नंबर की जरूरत होती है। यदि आप भी 12वीं के बाद इंजीनियरिंग के सपने देख रही हैं, तो यह लेख में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
how much 12th percentage is required for engineering field

12वीं पास करने के बाद अधिकतर स्टूडेंट्स अपने मनपसंद कोर्स के साथ आगे की पढ़ाई करते हैं। इसमें से कुछ विद्यार्थी मेडिकल तो कुछ इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला लेते हैं। जैसा कि हम सभी लोगों को पता है कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए नीट की परीक्षा पास करनी होती है। वहीं अगर आप किसी जानी-मानी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए तय एंट्रेंस एग्जाम जैसे JEE Main और JEE Advanced, में बैठने के लिए आवेदन करना होता है। अब ऐसे में मन में पहला सवाल जो आता है वह है कि इस कोर्स को करने के लिए कितने परसेंट नंबर की जरूरत होती है। अगर आप इंजीनियरिंग में भविष्य बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 12वीं में किन विषयों में कितने प्रतिशत अंक आवश्यक होते हैं, किस बोर्ड से पढ़ाई की जानी चाहिए और कौन-कौन से एंट्रेंस एग्जाम होते हैं जिनके जरिए आप विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश पा सकती हैं।

12वीं में कौन से स्ट्रीम वाले स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई?

engineering admission requirements India

कई बार बच्चों के मन में यह सवाल आता है कि क्या 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद इंजीनियरिंग में अपना करियर बना सकते है। इंजीनियरिंग एक ऐसा फील्ड है जिसमें आप अलग-अलग सेक्टर में नौकरी पा सकते हैं। हालांकि इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला पाना इतना भी आसान नहीं होता है। इसके लिए 12वीं में अच्छे अंक होना बहुत जरूरी है। आमतौर पर, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग जैसी मुख्य ब्रांच में एडमिशन के लिए छात्रों को 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम से पास होना चाहिए। इसमें मुख्य विषय गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान होते हैं। अधिकांश टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटी में, इन विषयों में कुल मिलाकर 60-75 प्रतिशत अंक की आवश्यकता होती है।

रिजर्व कैटेगरी को मिलती है अंक में छूट

12th pass engineering career

इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के लिए आमतौर पर 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन और गणित विषयों के साथ पढ़ाई करना अनिवार्य होता है। इन विषयों में न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक होने चाहिए, यह अलग-अलग कॉलेजों और प्रवेश परीक्षाओं पर निर्भर करता है। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC) के छात्रों को कई बार कुछ अंक छूट भी दी जाती है। इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए 12वीं कक्षा में गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान मुख्य विषय होते हैं। इन विषयों में आपके कुल प्रतिशत के आधार पर ही आपको एडमिशन मिलता है।

इसे भी पढ़ें-12वीं पास लोग भी कर सकते हैं इन सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP