How to Get Youtube Play Button: वर्तमान में बड़े से लेकर बुजुर्ग हर एक वर्ग के लोग नौकरी करने के बजाय सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिंग या अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब ऐसे में आज के डिजिटल दौर में हर कोई नेम-फेम के साथ यूट्यूब द्वारा दिए जाने वाले गोल्डन प्ले बटन को अपने नाम करना शामिल है। हालांकि इस बटन को पाना इतना आसान काम भी नहीं है। इसके लिए यूट्यूब द्वारा तय शर्तों को पूरा करना होता है। अब ऐसे में दिमाग में सवाल आता है कि कितने व्यूज पर गोल्डन बटन मिलता है। खासकर जब आप नई-नई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनी हों, तो यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि कौन-कौन सी माइलस्टोन पर YouTube आपको ये अचीवमेंट देता है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कितने व्यूज पर क्रिएटर को यह अवॉर्ड मिलता है?
YouTube क्यों देता है प्ले बटन?
YouTube अपने कंटेंट क्रिएटर्स को मोटिवेट करने के लिए सिल्वर, गोल्ड और डायमंड प्ले बटन जैसे अवॉर्ड्स देता है। लेकिन इनके पीछे कुछ तय नियम और आंकड़े होते हैं। खास बात यह है कि बहुत से नए यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर इन आंकड़ों से अनजान रहते हैं और सोचते हैं कि व्यूज ज्यादा होंगे तो बटन मिल जाएगा, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। व्यूज के साथ ही क्रिएटर को अपने सब्सक्राइबर का भी टारगेट पूरा करना होता है।
क्या व्यूज पर मिलता है बटन
यूट्यूब पर नया-नया अकाउंट बनाने वाले क्रिएटर्स को लगता है कि ज्यादा से ज्यादा लाने पर उन्हें प्ले बटन मिल जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि व्यूज आने से आपका YouTube चैनल मॉनिटाइजेशन का ऑप्शन देता है, जिससे आप पैसे कमा सकते हैं। कहने का मतलब कि प्ले बटन पाने के लिए व्यूज के साथ सब्सक्राइबर टारगेट पूरा करना बहुत जरूरी है।
कितने सब्सक्राइबर पर मिलता है कौन सा बटन?
गोल्डन प्ले बटन YouTube का वो सम्मान है जो हर कंटेंट क्रिएटर का सपना होता है। लेकिन यह बटन मिलना इतना भी ईजी नहीं है। क्रिएटर को यह बटन 10 लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार करने पर मिलता है।
- सिल्वर बटन – 100,000 (1 लाख सब्सक्राइबर)
- गोल्डन बटन – 1,000,000 (10 लाख सब्सक्राइबर)
- डायमंड बटन – 10,000,000 (1 करोड़ सब्सक्राइबर)
इसे भी पढ़ें-YouTube पर डायमंड के बाद कौन-सा प्ले बटन मिलता है? शायद आप भी नहीं जानते होंगे इसका जवाब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों