अब आप गूगल में आसानी से कर सकेंगी सर्च, आ रहा है नया फीचर

अगर अब तक आपको गूगल पर सर्च करने में मुश्किलें होती आ रही हैं तो अब वह आसान होने वाली है। गूगल आपके लिए नया फीचर ला रहा है। 

goodgle new features article

गूगल सबका माई-बाप है। महिलाएं तो वेट लूज़ करने से लेकर ऑनलाइन जॉब खोजने तक के लिए गूगल का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार गूगल में सर्च करने में समस्या आती है। अगर आपको भी कुछ ऐसी समस्या आती है और रिलेटेड सर्च नहीं मिलते हैं तो ये खबर केवल आपके लिए हैँ। गूगल जल्द ही नये फीचर्स लेकर आने वाला है जिससे आपको सर्च करने में आसानी होगी।

थी गूगल की 20वीं सालगिरह

बीते 24 सितंबर को गूगल ने अपने 20 साल पूरे किए। इस मौके को सेलीब्रेट करने के लिए सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में ही गूगल ने कुछ नए फीचर्स लाने ऐलान किया है। इन नए फीचर्स के आने के बाद गूगल पर सर्च करना अब और आसान हो जाएगा।

जुड़ेगा एक्टिविटी कार्ड

goodgle new features inside

गूगल के नए फीचर्स में एक्टिविटी कार्ड जुड़ेगा। मैशेबल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अब गुगल सर्च करने में एक एक्टिविटी कार्ड दिखाई देगा जो गूगल रिजल्ट्स के ठीक ऊपर होगा। उस ऐक्टिविटी कार्ड पर क्लिक करने से आपको नए रिजल्ट के साथ पुराने रिलेटेड सर्च भी दिखने लग जाएंगे जो आपने कभी बीते समय में किए होंगे। इसके अलावा एक्टिवीटी कार्ड में दी गई जानकारी को आप अपने कलेक्शन में भी सेव कर सकते हैं।

गूगल वीडियो का भी आ रहा फीचर

goodgle new features inside

नए बदलाव में गूगल वीडियो फीचर भी शामिल है। जल्द ही गूगल अपने वीडियो का फीचर लाने वाला है। गूगल यूजर्स को फीचर्ड वीडियोज की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। मतलब ये कि जब भी आप कोई वीडियो गूगल पर सर्च करेंगे तो गूगल उसके रिजल्ट से पहले आपको वीडियो का प्रीव्यू दिखा देगा ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से जरूरी क्लिप देख सकेंगे। इस फीचर को बनाने के लिए गूगल एआई की मदद लेगा। इसके साथ ही तस्वीरों को सर्च करने पर गूगल आपको उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी अपलब्ध कराने के लिए भी लगातार अपने फीचर में सुधार कर रहा है।

'गूगल फीड' की जगह लेगा 'डिस्कवर'

इसके साथ ही 'गूगल फीड' में भी बदलाव होने वाला है। 'गूगल फीड' फीचर में सुधार करते हुए इसे अपडेट किया जा रहा है। अब तक गूगल की ऐप्स में आपके इंटरेस्ट के हिसाब से कंटेंट उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन अपडेट होने के बाद आब हर नए कंटेंट के साथ आपको ये भी बताया जाएगा कि आप क्या देख रहे हैं और क्यों देख रहे हैं। इसकी एक खास बात ये भी है कि कंटेंट इंग्लिश के अलावा अन्य कई भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। 'गूगल फीड' फीचर में सुधार कर इसका नाम 'डिस्कवर' रखा जाएगा।

तो इतने सारे नए फीचर्स के साथ आपका काम आसान होने वाला है। इसके अलावा गूगल आपकी मनपसंद जानकारी को स्टोरी फॉर्मोट में लाने की सुविधा भी लाने वाला है।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP