Online Metro Ticket: गूगल मैप्स का इस्तेमाल आपने तो लोकेशन की ट्रैक करने, नेविगेशन चेक करने और नई लोकेशन को खोजने आदि में जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसका यूज अब मेट्रो टिकट बुक करने में भी कर सकते हैं। दरअसल, गूगल मैप्स ने मेट्रो रेल यात्रियों के लिए एक नई सुविधा देने की शुरुआत की है। इसके तहत अभी केवल कोच्चि और चेन्नई मेट्रो यात्रियों को फायदा मिलने वाला है। इन दो शहरों के लोगों को अब टिकट लेने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अब गूगल मैप्स के जरिए ही मेट्रो ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं। इससे यात्रियों के समय की भी बचत होगी। आइए इसे बुक करने के स्टेप्स के बारे में जानते हैं।
गूगल मैप्स से कैसे करें मेट्रो टिकट बुक?
- गूगल मैप्स से मेट्रो टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल मैप्स खोलना है।
- इसके बाद अपने शहर के मेट्रो का ऑप्शन चुनें।
- यहां पर आपको टिकट बुक करने का नया विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आगे की प्रोसेस करें।
- बुक करते समय आपको यात्रा की डिटेल्स, जैसे कि प्रस्थान स्टेशन, गंतव्य स्टेशन और यात्रियों की संख्या डालनी होगी।
- आखिर में आपको पेमेंट का विकल्प दिखेगा, जो पूरा करने के बाद आपकी टिकट बुक हो जाएगी।
गूगल मैप्स की अन्य सुविधाएं
गूगल मैप्स के इस नए फीचर की मदद से मेट्रो टिकट आप खुद बुक कर सकेंगे। इससे टिकट के लिए लंबी लाइन में नहीं लगाना पड़ेगा और समय की बचत होगी। इसके अलावा, गूगल मैप्स ने EV चार्जिंग स्टेशन के बारे में भी जानकारी दिखाना भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, गूगल मैप्स यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर भी सुविधा देता है। ये आपको ड्राइविंग के दौरान फ्लाईओवर के लिए तैयार होने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें-जानें, दिल्ली मेट्रो में सफर करते समय अपने साथ ले जा सकते हैं कितना वजन और क्या है इसके पीछे की खास वजह
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों