Delhi Private School Nursery Admission 2025-26: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में बच्चे का नर्सरी क्लास के लिए एडमिशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर यानी आज है। अकैडमिक सेशन 2025-26 के लिए 10 जनवरी को स्कूलों की ओर से मार्क्स अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद, 17 जनवरी 2025 को सेलेक्टेड स्कूल में बच्चों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं, शिक्षा निदेशालय की ओर से एडमिशन की लास्ट डेट 14 मार्च 2025 तय की गई है।
दिल्ली के प्राइवेट स्कूल्स में नर्सरी क्लास के लिए एडमिशन का प्रॉसेस 28 नवंबर 2024 से शुरू हुआ था। स्कूल अपना एडमिशन क्राइटेरिया अपनी वेबसाइट और शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट edudel.nic.in पर अपलोड करते हैं। आप दिल्ली एजुकेशन डायरेक्टरेट या संबंधित स्कूलों की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन क्राईटीरिया चेक कर सकते हैं। आइए इसी के साथ हम आपको यहां आवेदन करने के लिए किन डॉक्युमेंट की जरूर होगी इसके बारे में जान लेते हैं। साथ ही, बच्चों की उम्र क्या होनी होनी चाहिए यह भी जानेंगे।
दिल्ली के करीब प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और क्लास 1 में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यही नहीं, कई स्कूलों ने अपना एडमिशन क्राइटेरिया तय करके वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इसकी पहली एडमिशन लिस्ट 17 जनवरी 2025 को जारी होगी। वहीं, दूसरी लिस्ट 3 फरवरी को होगी और अगर फिर भी सीटें खाली रहती हैं, तो 26 फरवरी को एक और लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद, 14 मार्च को एडमिशन का आखिरी दिन होगा। 10 जनवरी को 100 पॉइंट क्राइटेरिया के तहत सभी बच्चों की मार्क्स लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 17 जनवरी को बच्चों की एडमिशन के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- बार-बार पढ़ने के बाद भी भूल जाते हैं सवाल? इन टिप्स से ऐसे करें स्टडी, बोर्ड परीक्षा में नहीं होगी परेशानी
दिल्ली प्राइवेट स्कूल्स में नर्सरी में एडमिशन लेने वाले बच्चे की उम्र 3 से 4 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, केजी के लिए बच्चों का 4 से 5 साल के बीच होना अनिवार्य है। इसके अलावा, क्लास-1 में केवल उन्हीं बच्चों का एडमिशन का होगा जो 5 से 6 साल के बीच के होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि आयु की गणमा 31 मार्च 2025 के हिसाब से की जाएगी। न्यूनतम या अधिकतम उम्र में ज्यादा से ज्यादा 30 दिनों की छूट स्कूल हेड दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने के लिए बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें, पढ़ाई में लग सकता है मन
इसे भी पढ़ें- क्या होता है एल्युमनी और सिबलिंग अंक? यहां जानें नर्सरी एडमिशन से जुड़े सभी सवालों का जवाब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।