Career Options After 12th: भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने के शौकीन हैं, तो आप 12वीं के बाद इस फील्ड में जा सकते हैं। देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के लिए यह अवसर बेहतरीन है। अगर आप 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और नौसेना में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह आर्टिकल बड़े काम की हो सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में नौकरी कैसे मिलती है, इसके लिए आवश्यक योग्यताएं क्या हैं, आयु सीमा कितनी होनी चाहिए और भर्ती की पूरी प्रक्रिया क्या है।
12वीं पास छात्रों को भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने के लिए सबसे पहले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) प्रवेश लेना होता है। इसके लिए योग्यता की बात करें तो पुरुष उम्मीदवार जिनकी आयु 16.5 से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, अगर आपने 10+2 की परीक्षा भौतिकी (Physics) और गणित (Mathematics) के साथ उत्तीर्ण की है, तो आप इसके लिए एलिजिबल माने जाएंगे।
प्रत्येक एंट्री स्कीम के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न होती है। कुछ तकनीकी भूमिकाओं के लिए भौतिकी और गणित से 12वीं में पास होना अनिवार्य हैं, जबकि कुछ अन्य भूमिकाओं के लिए 10वीं पास योग्यता भी पर्याप्त हो सकती है। विभिन्न एंट्री स्कीमों के लिए आयु सीमा अलग-अलग होती है। बात आयुसीमा की करें तो अग्निवीर उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नेशनल डिफेंस एकेडमी परीक्षा के जरिए नौसेना में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 16.5 से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। CDS के जरिए भारतीय नौसेना में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 20-24 साल के बीच होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- भारतीय सेना में कैसे बनते हैं अफसर? जानें एनडीए में कितनी रैंक, कौन सा कोर्स... यहां समझें पूरा गणित
भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए आवेदन आमतौर पर ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान शामिल है।
इसे भी पढ़ें- Scientist बनने के लिए 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करना है सही? यहां जानें कुल खर्च भी
भारतीय नौसेना में भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसके कई पोस्ट होते हैं। सभी की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। पर कुछ पोस्ट के लिए कैंडिडेट को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) से होकर गुजरना पड़ता है। फिर, जाकर मेडिकल टेस्ट लिया जाता है। कुछ एंट्री स्कीमों के लिए 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होना देश सेवा के साथ-साथ एक शानदार करियर विकल्प प्रदान करता है। विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी भूमिकाओं में अवसर उपलब्ध हैं, जो युवा उम्मीदवारों को एक प्रतिष्ठित और संतोषजनक करियर बनाने का मौका देते हैं। अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार सही एंट्री स्कीम का चुनाव करके आप भारतीय नौसेना में अपना भविष्य देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद बेटियों के सपनों को उड़ान देने वाली ये टॉप 5 सरकारी स्कॉलरशिप, जानिए आवेदन का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।