Best Laptop Under 20000 In India: स्मार्ट फोन की तरह लैपटॉप भी आज के समय में लगभग सभी के लिए एक ज़रूरी डिवाइस बन चुका है। खासकर कामकाजी लोग लैपटॉप पर कुछ अधिक ही निर्भर रहते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों को लैपटॉप चाहिए ही चाहिए होता है।
वैसे तो मार्केट में एक से एक कीमती लैपटॉप मिलते हैं लेकिन, कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाले लैपटॉप के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होती है इसलिए कई लोग गलत लैपटॉप भी खरीद लेते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको 20 हज़ार तक के कुछ ऐसे दमदार लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप खरीदकर सालों-साल इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
अगर आप लेनोवो कंपनी का लैपटॉप लेना चाहते हैं तो फिर आप आइडियापैड स्लिम 3i क्रोमबुक लैपटॉप खरीद सकते हैं। अगर बात करें यह लैपटॉप कितने का है तो यह 17 हज़ार से लेकर 20 हज़ार के आसपास मिल जाता है।
इसे भी पढ़ें:क्या आपकी फोन की स्क्रीन पर भी लग गए हैं स्क्रैच, अपनाएं ये 5 देसी और मुफ्त तरीके
अगर आप ASUS का लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आप ASUS क्रोमबुक सेलेरॉन डुअल कोर खरीद सकते हैं। इस डिवाइस की सबसे अलग खासियत इसमें दिए गए प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड है जो इस रेंज में बहुत कम मिलता है। आपको बता दें कि डिवाइस में 14 इंच का एचडी डिस्प्ले है।(वाई-फाई स्पीड तेज करने के टिप्स)
Acer का B311-31 Laptop भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सबसे अहम खासियत इसकी बेहतरीन डिजाइन है। आपको बता दें कि इस लैपटॉप में 14 का इंच फुल एचडी पिक्सल डिस्प्ले है। लैपटॉप पर कंपनी 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी देती है।(1000 रुपए से कम में भी खरीद सकते हैं ये फोन)
इसे भी पढ़ें:मात्र 200 से 300 रुपये में पाएं इन OTT प्लेटफार्म के सब्सक्रिप्शन
अगर आप dell कंपनी का लैपटॉप लेना चाहते हैं तो 14 इंच वाले इस बेहतरीन लैपटॉप को खरीद सकते हैं। खूबसूरत डिजाइन वाले लैपटॉप के शौकीन लोगों के लिए यह यह बेस्ट लैपटॉप है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@amazon,flipkart,freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।