herzindagi
Women best jobs

एक्स्ट्रोवर्ट लोगों के लिए ये जॉब्स हैं बेस्ट

जो लोग एक्स्ट्रोवर्ट होते हैं, इन लोगों के कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स काफी अच्छे होते हैं। ऐसे लोग कई जॉब्स में बहुत अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-12-10, 09:00 IST

जब भी खुद का करियर बनाने की बात होती है तो आपको कई बातों पर ध्यान देना होता है। मसलन, आपको अपने जुनून के साथ-साथ अपनी पर्सनैलिटी का भी ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है और ऐसे में उसे वही फील्ड चुनना चाहिए, जो उसके व्यक्तित्व के अनुसार हो।

मसलन, अगर कोई व्यक्ति इंट्रोवर्ट है तो ऐसे में उसके लिए पब्लिक स्पीकिंग या टीम मैनेजर के रूप में काम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसी तरह, ऐसी कई फील्ड होती हैं, जो एक्स्ट्रोवर्ट के लिए बिल्कुल सही मानी जाती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही जॉब्स के बारे में बता रहे हैं, जो किसी भी एक्स्ट्रोवर्ट के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं-

इवेंट प्लानर 

Event planner

एक एक्स्ट्रोवर्ट व्यक्ति के लिए इवेंट प्लानर बनना एक अच्छा विचार है। इवेंट प्लानर किसी भी इवेंट की पूरी प्लानिंग करते हैं। केटरिंग से लेकर म्यूजिशियन, वेन्यू आदि की व्यवस्था उन्हें ही करनी होती है। दरअसल, ऐसे लोग कम्युनिकेशन में काफी अच्छे होते हैं, इसलिए वे किसी भी इवेंट को अच्छी तरह से हैंडल कर पाते हैं। अपने क्लाइंट की जरूरतों व उनके बजट को ध्यान में रखते हुए वे इवेंट को आर्गेनाइज करते हैं।

टूर गाइड

Tour Guide

एक एक्स्ट्रोवर्ट व्यक्ति के लिए बतौर टूर गाइड काम करना भी अच्छा विचार हो सकता है। वे अलग-अलग स्वभाव के लोगों (जॉब सर्च करने का तरीका) को बेहतर तरीके से जानकारी प्रदान करते हैं। टूर गाइड जॉब में व्यक्ति को ना केवल नई जगहों बल्कि नए लोगों से मिलने का मौका मिलता है। साथ ही साथ, एक एक्स्ट्रोवर्ट व्यक्ति बतौर टूर गाइड किसी भी व्यक्ति के लिए बेहतर तरीके से टूर प्लॉन कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Jobs: इन कंपनियों में होती है हर महीने हायरिंग, ऐसे करें अप्लाई

टीचर

Teacher

एक एक्स्ट्रोवर्ट व्यक्ति के लिए बतौर टीचर जॉब करना भी अच्छा विचार हो सकता है। दरअसल, एक टीचर को कई अलग-अलग बच्चों को पढ़ाना होता है। ऐसे में टीचर के कम्युनिकेशन स्किल्स का अच्छा होना बेहद जरूरी है। अगर आप एक्स्ट्रोवर्ट हैं तो ऐसे में आप बच्चों के लिए सीखने का एक अच्छा माहौल बना सकते हैं।

मार्केटिंग स्पेशलिस्ट

अगर आप एक्स्ट्रोवर्ट हैं तो आपके लिए मार्केटिंग फील्ड में काम करना यकीनन एक अच्छा ऑप्शन है। मार्केटिंग फील्स में आपको (रिज्यूम अपडेट करने का तरीका) नए प्रोडक्ट्स को प्रमोट करना होता है। लोगों को अपनी बात बेहतर तरीके से समझानी होती है। यह जिम्मेदारी केवल वही व्यक्ति निभा सकता है, जो स्वभाव से एक्स्ट्रोवर्ट हो। ऐसे व्यक्ति के लिए अपने टारगेट कस्टमर्स के साथ बेहतर तरीके से कम्युनिकेट करना काफी आसान होता है।

पब्लिक रिलेशन स्पेशलिस्ट

एक एक्स्ट्रोवर्ट व्यक्ति के लिए पीआर यानी पब्लिक रिलेशन फील्ड काफी अच्छी मानी जाती है। पब्लिक रिलेशन स्पेशलिस्ट का काम ही दूसरों के साथ अच्छे रिलेशन बिल्डअप करना होता है। वे अपने क्लाइंट की पॉजिटिव इमेज को बिल्डअप करने के लिए कई तरीकों का सहारा लेते हैं। उन्हें मीडिया रिलेशन से लेकर इवेंट प्लानिंग आदि काफी कुछ हैंडल करना होता है। यह केवल तभी संभव हो सकता है, जब आप थोड़ा एक्स्ट्रोवर्ट हों।

इसे भी पढ़ें: बिना एक्सपीरियंस के भी इन टिप्स की मदद से पा सकते हैं नौकरी


तो अब आप भी अपने स्वभाव को ध्यान में रखते हुए अपनी फील्ड को चुनें और अपने करियर मंे सफलता हासिल करें।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।