herzindagi
image

एनिमल लवर हैं तो इन 5 प्रोफेशन में बना सकते हैं करियर,दिलचस्प काम के साथ मिल सकती है मोटी सैलरी

अगर आप सच में एनिमल लवर हैं या जानवरों के साथ रहना, उनकी सेवा करना आधि पसंद है, तो आप इसी फील्ड में करियर ऑप्शन्स चुन सकते हैं। अपने पैशन को प्रोफेशन में बदलकर आप अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-04-18, 14:31 IST

अगर आपको जानवरों से बहुत ज्यादा लगाव रहता है और आप उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं, तो यह सिर्फ आपका शौक ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन करियर ऑप्शन भी बन सकता है। दरअसल, आजकल ऐसे कई प्रोफेशन हैं, जसमें आप अपने पैशन को ही करियर बनाकर अच्छी कमाई कर सकते है। 

अगर आप जानवरों की केयर करते हैं और आपको उनके साथ रहना-खेलना बेहद पसंद आता है, तो आप इसी क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको 5 बेहतरीन करियर ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं, जो एनिमल लवर के लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

जानवरों में है दिलचस्पी तो बनाएं इन क्षेत्रों में करियर

animal lover career options

वेटरिनेरियन यानी जानवरों का डॉक्टर

  • अगर आपको जानवरों की हेल्थ और केयर में रुचि है, तो वेटरिनेरियन यानी पशु चिकित्सक बनना एक शानदार करियर ऑप्शन हो सकता है।
  • क्या काम करना होता है? – जानवरों की बीमारियों का इलाज करना, सर्जरी करना और उनकी सेहत का ध्यान रखना।
  • योग्यता – वेटरिनरी साइंस (BVSc) में डिग्री

जानवरों को ट्रेनिंग देने वाला एनिमल ट्रेनर 

  • अगर आपको डॉग्स, हॉर्सेस या दूसरे जानवरों को ट्रेनिंग देने में मजा आता है, तो आप एनिमल ट्रेनर बन सकते हैं।
  • क्या काम करना होता है? – जानवरों को आज्ञाकारी बनाना, नए स्किल्स सिखाना और उनके व्यवहार में सुधार करना।
  • योग्यता – कोई फॉर्मल डिग्री जरूरी नहीं, लेकिन एनिमल बिहेवियर को समझना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी है पालतू जानवर? ट्रेनिंग देने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके

पेट ग्रूमर 

Pet groomer

  • अगर आपको जानवरों की देखभाल और उन्हें सजाने-संवारने में रुचि है, तो आप पेट ग्रूमर बन सकते हैं।
  • क्या काम करना होता है? – पालतू जानवरों के बाल काटना, नहलाना, उनके नाखून और स्किन का ध्यान रखना।
  • योग्यता– पेट ग्रूमिंग का सर्टिफिकेट या अनुभव

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर

  • अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आप वाइल्डलाइफ को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यह प्रोफेशन आपके लिए परफेक्ट है।
  • क्या काम करना होता है? – जंगलों में जाकर जानवरों की तस्वीरें और वीडियो शूट करना।
  • योग्यता – फोटोग्राफी का ज्ञान, वाइल्डलाइफ का अनुभव

इसे भी पढ़ें- Pet Care Tips: 4 दिन की ट्रिप का है प्‍लान और घर पर हैं पेट्स, तो उनकी देखभाल के लिए करें ये काम

एनिमल बिहेवियरिस्ट 

  • अगर आपको जानवरों की साइकोलॉजी समझने में दिलचस्पी है, तो यह प्रोफेशन आपके लिए बेहतरीन हो सकता है।
  • क्या काम करना होता है? – जानवरों के बिहेवियर को एनालाइज करना, उनके डर, एंग्जायटी या एग्रेसन को कंट्रोल करने में मदद करना।
  • योग्यता – साइकोलॉजी या एनिमल बिहेवियर में स्पेशलाइजेशन

 

इसे भी पढ़ें- पालतू के साथ ट्रैवल करते समय ये छोटी-छोटी गलतियां कर देंगी सारा मजा किरकिरा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।