Career Option Alternative To IAS: यूपीएससी में नहीं मिल रही सफलता? तो ये करियर विकल्प भी हो सकते हैं बेहतर

इस आर्टिकल में आपको कुछ विकल्प बताए गए हैं, जो आपके लिए यूपीएससी के अलावा बेहतर हो सकते हैं। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आप इसका चुनाव कर सकते हैं। 

IAS job related syllabus

यूपीएससी परीक्षा लगभग हर भारतीय छात्रों की पहली च्वॉइस होती है। हालांकि, इसमें सफलता पाना बहुत कठिन होता है। कई छात्र तैयारी तो करते हैं, लेकिन कुछ अंक से पीछे रह जाते हैं। यही नहीं, कुछ छात्र लगातार असफलता पाने के बाद इतने निराश हो जाते हैं कि वो डिप्रेशन का शिकार तक होने लगते हैं। हालांकि, ये जरूरी नहीं कि आप आईएस नहीं बन पा रहे हैं, तो आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं।

यूपीएससी की तैयारी करने वाले असफल हो रहे छात्र इसके अलावा भी करियर विकल्प को सिलेक्ट कर सकते हैं। अगर आप यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें सक्सेस नहीं हो पा रहे हैं, तो आपके लिए नौकरियों के अन्य विकल्प भी हैं, जिनमें आप अपना करियर बना सकते हैं। यहां कुछ विकल्प दिए गए हैं, जो आपके लिए काम के हो सकते हैं।

शिक्षा क्षेत्र में सरकारी या गैर सरकारी नौकरी

teaching career

अगर आप यूपीएससी की परीक्षा में हर बार चुक जा रहे हैं, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपने करियर के लिए अन्य विकल्प भी चुन सकते हैं। आप एक शिक्षक भी बन सकते हैं। आप अपना कोचिंग सेंटर भी चला सकते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन क्लासेस भी ले सकते हैं।

पुलिस सेवाएं

अगर आप यूपीएससी की परीक्षा में लगातार फेल हो रहे हैं, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप इसके अलावा पुलिस में भर्ती होकर भी देश की सेवा कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आपको थोड़ा बहुत सेट प्रैक्टिस और जनरल नॉलेज से जुड़ी चीजों को पढ़ना होगा।

इसे भी पढ़ें-10वीं पास कैंडिडेट को किन-किन विभागों में मिल सकती है सरकारी नौकरी? यहां देखें लिस्ट

आर्मी में भर्ती

army women

यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आर्मी में नौकरी पाना थोड़ा आसान हो सकता है, क्योंकि इसके सिलेबस यूपीएससी की अपेक्षा थोड़े आसान होते हैं। ऐसे में, आप सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-इन सेक्टर में महिलाओं को मिल सकता है बेस्ट करियर ऑप्शन, रुचि के अनुसार कर सकती हैं सिलेक्ट

पत्रकारिता में करियर

अगर आप यूपीएससी की तैयारी करके अब हार मान चुके हैं, तो भी आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसके बाद भी अपने करियर में नया मोड़ ला सकते हैं। चूंकि यूपीएससी की पढ़ाई करने वाले छात्रों के पास बहुत नॉलेज होती है। ऐसे में, आप पत्रकार बन सकते हैं। पत्रकार को हर तरह से नॉलेजबल होना जरूरी होता है। पत्रकारिता का कोर्स करके आप समाचार पत्रों या न्यूज़ चैनलों में काम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन कोर्स करने के बाद आप चुन सकते हैं ये करियर ऑप्शन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP