World Malaria Day 2024: मलेरिया से जल्दी रिकवरी के लिए डाइट में करें ये बदलाव

मलेरिया से जल्दी रिकवर करने में दवाईयों के साथ, डाइट का भी अहम रोल होता है। सही खान-पान के जरिए, आप मलेरिया से जल्दी ठीक हो सकती हैं।

healthy diet for fast recovery in malaria

आज वर्ल्ड मलेरिया डे है। मलेरिया, मच्छरों से होने वाली एक खतरनाक बीमारी है। सही समय पर इलाज और हेल्दी डाइट से इस बीमारी से रिकवरी काफी हद तक संभव है। लेकिन, लक्षण पहचानने में देरी या फिर अन्य कई कारणों से, कई बार मलेरिया की बीमारी जानलेवा भी बन सकती है। इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया (World Malaria Day 2024) मनाया जाता है। सही इलाज से मलेरिया के पेशेंट्स की स्थिति में सुधार होता है। लेकिन, दवाईयों के साथ सही खान-पान भी जरूरी है। मलेरिया के चलते, मरीज काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में हेल्दी डाइट रिकवरी में काफी हद तक मदद कर सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो मलेरिया के रोगियों को जल्दी रिकवर करने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में डॉक्टर सविता बंसल जानकारी दे रही हैं। वह एमबीबीएस और एमडी हैं। वह पिछले 15 सालों से अपना क्लीनिक चला रही हैं।

खुद को हाइड्रेट रखें

coconut water for malaria

सेहतमंद रहने के लिए, शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। खासकर, बीमार व्यक्ति के शरीर में पानी की सही मात्रा पहुंचनी चाहिए। मलेरिया पेशेंट्स को पानी काफी मात्रा मे दें जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहे। इससे शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं। पानी के साथ खीरा और संतरे जैसे वॉटर रिच फ्रूट्स का सेवन करें। इसके अलावा, नारियल पानी को डाइट में जरूर शामिल करें।

फैट कम से कम खाएं

मलेरिया से रिकवरी करते वक्त पेशेंट को फैट कम से कम देना चाहिए। घी, तेल, मक्खन और क्रीम जैसे फैट्स का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। पेशेंट की इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। ऐसे में, इन चीजों से डाइजेशन भी खराब हो सकता है।

प्रोटीन रिच डाइट लें

protein rich diet for malaria pateitns

मलेरिया के दौरान, पेशेंट के शरीर में काफी मसल लॉस हो जाता है। प्रोटीन रिच डाइट लेने से आप जल्दी रिकवर कर पाते हैं। मलेरिया के बाद, हर सेल और टिश्यू को खुद को रिपेयर करने की जरूरत होती है। एक्स्ट्रा प्रोटीन लेने से रिकवरी जल्दी होती है। डाइट में दालें, नट्स, हरी सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें।

यह भी पढ़ें- World Malaria Day: मलेरिया के लक्षण और बचाव के तरीके एक्‍सपर्ट से जानें

डाइट में ये बदलाव मलेरिया से रिकवर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- World Malaria Day 2024: आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस? जानें इसकी खास वजह, इतिहास और महत्व

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP