सूखी अंजीर और खजूर में क्या है ज्यादा फायदेमंद?

सूखी अंजीर और खजूर दोनों ही स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं और एक्सपर्ट इन्हें डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद है?

 
sugar content in figs

हेल्दी रहने के लिए एक्सपर्ट डाइट में न्यूट्रिशन से भरपूर चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। हम क्या खा रहे हैं, इसका सीधा असर हमारी बॉडी के फंक्शन पर पड़ता है। कई नट्स, ड्राई फ्रूट्स और फ्रूट्स, हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करने चाहिए। खजूर और अंजीर, दोनों ही फल न केवल मिठास देते हैं बल्कि न्यूट्रिशन्स से भी भरपूर होते हैं। इनसे डाइजेशन सुधारने, शरीर को ताकत देने, हड्डियों को मजबूती देने जैसे कई लाभ मिलते हैं। दोनों के बीच कई समानताएं हैं और कई अंतर भी हैं। न्यूट्रिशन वैल्यू, शुगर और हेल्थ बेनेफिट्स के हिसाब से दोनों में से क्या बेहतर है, आइए न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर से जानते हैं।

न्यूट्रिशन वैल्यू

sugar content in dates

खजूर और अंजीर दोनों ही जरूरी न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। हमारे शरीर को सही तरह से फंक्शन करने के लिए ये सारी चीजें बहुत जरूरी हैं। हालांकि, अगर बात कैल्शियम की करें तो अंजीर में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। बोन हेल्थ के लिए यह बहुत अच्छी होती है।

शुगर और फैट

अगर बात शुगर और फैट की करें, तो दोनों के बीच बहुत कम ही अंतर है। डेट्स में नेचुरल शुगर अधिक होती है। वहीं अंजीर में शुगर की मात्रा कम होती है। खजूर खाने से आपको सैटिसफाई टेस्ट मिल सकता है और अंजीर में क्रंची टेस्ट होता है।

यह भी पढ़ें-Diet Tips: रोजाना सिर्फ '2 भीगी' अंजीर खाने से '1 महीने' में दूर होंगी आपकी ये 7 बीमारियां

हेल्थ बेनेफिट्स

benefits of figs

खजूर और अंजीर दोनों ने हमें स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। दोनों में फाइबर अधिक होता है। फाइबर से डाइजेशन सुधारता है। वहीं, पोटेशियम, हार्ट हेल्थ (हार्ट हेल्थ के लिए फूड आइटम्स) को सुधारता है और मसल्स के फंक्शन करने में मदद करता है। दोनों में मौजूद मैग्नीशियम बोन हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

एक्सपर्ट की राय

आप डेट्स और सूखे अंजीर में से किसी का भी चुनाव करें, इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। दोनों ही फ्रूट्स को आप बैलेंस डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। हालांकि कुछ हेल्थ कंडीशन्स में इन्हें लेने से पहले आपको एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-रोजाना 4 भीगे हुए खजूर खाने से मिलते हैं ये 14 जादुई फायदे, लेकिन जान लें ये बात

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP