सेब छीलकर खाएं या बिना छीले? यहां जानें सही तरीका

क्या आपको मालूम है की सेब को किस तरह से खाने से कितना फायदा मिलेगा। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-10-09, 19:34 IST
image

बरसों से एक कहावत चली आ रही है कि हर रोज एक सेब खाओ और बीमारियों को दूर भगाओ... यह कहावत नहीं बल्कि हकीकत है। सेब एक बेहद पौष्टिक फल है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने के भी कई तरीके हैं। कुछ लोग सेब को छीलकर खाते हैं तो कुछ लोग बिना छिले खाते हैं। अगर आप भी सेब खाने के तरीके को लेकर कन्फ्यूजन है तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि सेब खाने का सही तरीका क्या है?

क्या है सेब खाने का सही तरीका?

apple with or without peel

इसको लेकर हमने अपने फैमिली डॉक्टर शकीरा रहमान से बात की। डॉक्टर बताते हैं कि अगर आप सेब को बिना छीले खाते हैं तो आपको ज्यादा फायदा पहुंचता है, क्योंकि सेब का छिलका फाइबर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है और इम्यूनिटी भी बढ़ता है।

छिलके में मौजूद फाइबर वजन प्रबंधन में मदद कर सकते हैं। वहीं सब के छिलके में मौजूद पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों से भी बचाव होता है। डायबिटीज में भी फायदा पहुंचता है। सेब का छिलका रफेज की तरह काम करता है,इससे पाचन ठीक होता है, मल त्याग को बढ़ावा मिलता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है

apple without peel

यह भी पढ़ें-बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और सीने की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना 1 चम्मच पिएं यह जूस

वहीं अगर आप सेब को छीलते हैं तो आप उसके महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को खो देते हैं। आपको फाइबर की प्राप्ति नहीं होती है। इसे खाने का सही तरीका है कि आप सबसे पहले सेब को अच्छी तरह से धो लें ताकि उसकी सतह पर मौजूद कीटनाशक और गंदगी साफ हो जाए। इसे बिना छीले ही खाना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इससे आपके शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलता है।

यह भी पढ़ें-मोटापा नहीं हो रहा है कम तो फॉलो करें ये डाइट, 40 की उम्र में 35 की दिखेंगी

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP