herzindagi
image

रोजाना अदरक का जूस पीने से क्या होता है?

अदरक गुणों से भरपूर होती है और इसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि अगर आप रोज कुछ मात्रा में अदरक का जूस पिएंगी तो आप देखेंगी कि इससे सेहत को कई फायदे मिलेंगे।
Editorial
Updated:- 2024-10-04, 20:05 IST

Adrak Juice Benefits: अगर हम गौर से देखें, तो पता चलता है कि सेहत का असली खजाना तो हमारे किचन में ही छिपा है। भारतीयों घरों में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों, मसालों, पत्तों और हर्ब्स समेत कई ऐसी चीजें हैं, जिनका अगर हम सही तरीके से इस्तेमाल करना सीख जाएं, तो बीमारियां हमसे बहुत दूर रहेंगी। औषधीय गुणों से भरपूर ये चीजें असल में सेहत की सौगात हैं। अजवाइन, जीरा, सौंफ, मुलेठी, करी पत्ता, लहसुन, अदरक, गिलोय और न जाने कितनी ऐसी चीजें हैं, जिनके गुणों को हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं। अदरक के गुणों के बारे में तो हम सभी जानते हैं। इसे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि रोजाना अदरक का जूस पीने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

अदरक का जूस पीने के फायदे (What happens if you drink ginger juice daily)

Is it good to drink ginger juice every day

  • अदरक एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। अगर आप रोज अदरक का जूस पिएंगी, तो इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है।
  • अदरक का रस रोजाना पीने से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। अगर आपको अपच, गैस और बदहजमी रहती है, तो रोजाना 2 चम्मच अदरक के जूस को डाइट में शामिल करें।
  • अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में मौजूद सूजन को कम करने में भी मदद करती है।
  • रोजाना अदरक का जूस पीने से जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
  • अगर आप बदलते मौसम में रोज अदरक का जूस पिएंगी, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-खांसी, जुकाम से बचाव होता है।
  • पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत देने में भी यह जूस मदद करता है। रोजाना अदरक का जूस पीने से अनियमित पीरियड्स और पीरियड के दिनों में होने वाला दर्द कम होता है।
  • अदरक, वजन कम करने में भी मदद कर सकती है। रोजाना अदरक का रस पीने से हार्मोनल इंबैलेंस भी दूर हो सकता है।
  • अदरक खून से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करती है और बीपी को भी मैनेज करने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं सुबह खाली पेट एक चुटकी हल्दी खाने से क्या होता है?

 

कैसे तैयार करें अदरक का जूस? (Is it good to drink ginger juice every day?)

ginger juice beneftis

  • आप आधा इंच अदरक को अच्छे से कूटकर इसका जूस निकालें।
  • अब इसमें 2 चम्मच पानी मिलाएं।
  • इसे सुबह खाली पेट पिएं।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं हरी मिर्च को भिगोकर उसका पानी पीने से क्या होता है?

 नोट- अगर आपको अदरक से एलर्जी है या  आप किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं, तो इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

अदरक के जूस को एक निश्चित मात्रा में डाइट में शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।