herzindagi
how to make vitamin rich smoothie

अपनी डाइट में विटामिन की मात्रा बढ़ाने के लिए बनाएं यह स्मूदीज

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपनी डाइट में विटामिन की मात्रा बढ़ाने के लिए टेस्टी और हेल्दी स्मूदीज बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-11-01, 18:32 IST

कई लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं इस वजह से वह अपनी डाइट में विटामिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के विटामिन कैप्सूल खाते हैं लेकिन आपको वास्तव में ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप चाहें तो घर पर ही मौजूद कुछ आइटम्स की मदद से एक हाई विटामिन स्मूदी तैयार कर सकती हैं। नूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी बातें शेयर की हैं और ये बताने की कोशिश की है कि आप किस तरह से हाई विटामिन स्मूदी रेसिपीज के बना सकती हैं।

1)अनार और गाजर की विटामिन रिच स्मूदी

vitamin rich smoothies recipes

आमतौर पर जो लोग अपनी वीगन डाइट को फॉलो करते हैं वह अपनी डाइट में इस स्मूदी को शामिल कर सकती हैं क्योंकि इसमें कोई भी मिल्क प्रोडक्ट का यूज नहीं किया गया है। आप नारियल पानी की मदद से इसे बना सकती हैं। यह स्मूदी पीने से आपको विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन के, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि कई सारे फायदे भी मिलते हैं।

आवश्यक सामग्री

1/2 कप नाशपाती

1/2 कप अनार

1/2 कप गाजर

1 कप आलूबुखारा

1/2 कप चुकंदर

बनाने का तरीका

View this post on Instagram

A post shared by Dt. Kiran Kukreja (@nuttyovernutritionn)

सबसे पहले आप एक ब्लेंडर जार में नाशपाती डालें।

इसके बाद आपको इसमें अनार और गाजर डालना होगा। फिर आलूबुखारा और चुकंदर को डालना होगा।

अब आप इसमें नारियल पानी डालें।

फिर इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें और आप इसमें अलग से ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकती हैं।

इस स्मूदी से आपको क्या फायदा मिलेगा?

इस स्मूदी से आपको कई पोषक तत्व मिलेंगे जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6, और कई अन्य विटामिन मिलते हैं। आपको बता दें कि पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर यह कई तरह के रोगों के जोखिम को भी कम करता है।

इसे जरूर पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं ये हेल्दी स्मूदी, त्वचा दिखेगी स्वस्थ

2)ड्राई-फ्रूट और केले की विटामिन रिच स्मूदी

यह स्मूदी कई तरह से आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित होगी। इसे बनाना बहुत आसान है और इसे आप सुबह अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

8-10 पिसे हुए बादाम

1 कप कटे हुए केले

दो चम्मच शहद

1 कप किशमिशपिसी हुई

1/2 गिलास दूध

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में आपको बादाम डालना होगा।

इसके बाद आपको इसमें कटे हुए केले और किशमिशपिसी हुई डालनी होगी।

इसके बाद आपको इसमें शहद भी डालना होता है। फिर आपको दूध डालकर इसे ब्लेंड करना होगा। फिर आप इसे पी सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: हेल्दी रहने के लिए खाएं ये फूड्स, सेहत रहेगी बेहतर

इस स्मूदी से आपको क्या फायदा मिलेगा?

यह स्मूदी आपके शरीर में विटामिन बी, विटामिन ए और सी की जरूरत को पूरा करेगी। साथ ही यह पाचन और वजन को नियंत्रित रखने में सहायक माने जाते हैं। केले में थाइमिन और फॉलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व भी होते हैं।

इन दोनों स्मूदी को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। आपको यह लेख कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।