बरसात में नहीं घेरेंगी बीमारियां, पानी में मिलाकर पिएं 4 चीजों का पाउडर

बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा बना रहता है। एक्सपर्ट की बताई 4 चीजों के पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से आप इम्यूनिटी मजबूत कर सकती हैं और कई बीमारियों से बच सकती हैं।

 
healthy drink for rainy season

मौसम के मामले में सभी की पसंद अलग-अलग होती है। किसी को गर्मी अधिक भाती है, तो किसी को ठंड का मौसम पसंद होता है। लेकिन, तेज गर्मी के बाद, जब बारिश आती है, तो लगभग सभी को सुकून देती है। बारिश में मौसम सुहाना होता है। लेकिन, साथ ही, कई मौसमी बीमारियां परेशान करने लगती हैं। इस मौसम में लोगों में सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, कफ और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें देखने को मिलती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए, इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए, डाइट में कुछ खास बदलाव करने चाहिए। एक्सपर्ट की बताई 4 चीजों के पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से आप इम्यूनिटी मजबूत कर सकती हैं और कई बीमारियों से बच सकती हैं। ये चारों की चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाएगा इन 4 मसालों का पानी

dalchini aka cinnamon for weight loss

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, बरसात के मौसम में पानी में लौंग, दालचीनी, हल्दी और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पीने से सेहत बनी रहेगी।
  • एक्सपर्ट इसे गुणों की खान बताती हैं और इसे एंटी-फ्लू टी का नाम देती हैं।
  • हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक, एंटी-बायोटिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
  • हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें करक्यूमिन और कई फ्लेवेनॉइड्स होते हैं। बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाने में यह कारगर है।
  • काली मिर्च, हल्दी के प्रभाव को बढ़ाती है और इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
  • काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह डाइजेशन को सुधारती है। साथ ही, इससे सर्दी-खांसी भी कम होती है।
  • दालचीनी में भी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यगुण होते हैं। यह डाइजेशन के लिए फायदेमंद है।
  • यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और सर्दी को कम करती है।
  • लौंग इम्यूनिटी को सुधारने में फायदेमंद है। लौंग में मौजूद यूजेनॉल कंपाउंड, शरीर के दर्द को कम करता है।
  • लौंग और काली मिर्च, सर्दी-खांसी और कफ को दूर करती हैं।

यह भी पढ़ें-मानसून में सेहतमंद रहने के लिए पिएं नानी मां का बताया यह देसी काढ़ा

मानसून में सेहतमंद रहने में मदद करेगी यह खास चाय

drinks to be avoided on and empty stomach

सामग्री

  • हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चुटकी
  • दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी या आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा
  • लौंग पाउडर- चौथाई टीस्पून या 2-3 लौंग
  • पानी- 1 गिलास

विधि

  • एक पैन में पानी को धीमी आंच पर गर्म करें।
  • अब इसमें चारों चीजें मिलाएं।
  • इसे अच्छे से चलाएं।
  • इसे 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
  • अब इसे छान लें।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं बारिश के मौसम में रोज 1 चम्मच शहद खाने से क्या होता है?

बरसात में बीमारियों से बचने के लिए, एक्सपर्ट के बताए तरीके से इन मसालों का पानी पिएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP