Side Effects Of Eating Pickles:हम भारतीय अचार के खूब शौकीन होते हैं। खाने के साथ अचार मिल जाए तो खाने का जायका एकदम से लाजवाब लगने लगता है। ये बात सच है कि खाना कितना भी सिंपल हो एक अचार से प्लेट की रौनक बढ़ जाती है, खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिन्हें हर खाने के साथ ही अचार चाहिए होता है। खासकर महिलाएं, अचार खाने की खूब शौकीन होती हैं। अगर आप भी ज्यादा मात्रा में चटकारे ले कर अचार खाती हैं तो इसके नुकसान भी जान लीजिए। जी हां आपने सही पढ़ा। अचार खाने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं अचार खाने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकता है।
ज्यादा अचार खाने के नुकसान (What are the side effects of eating Achar)
बीपी की समस्या
एक्सपर्ट के मुताबिक अचार में अन् खाद्य पदार्थ के मुकाबले सोडियम यानी कि नमक की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। अगर आपको पहले से ही बीपी की समस्या है तो अचार खाने से परहेज करना चाहिए।
हड्डियां कमजोर हो सकती है
वहीं आपको हड्डियों से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्यों कि अचार में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से शरीर में कैल्शियम (ऐसे दूर करें कैल्शियम की कमी) का अवशोषण अच्छी तरह से नहीं हो पता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती है। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कोलेस्ट्रॉल
अचार को लंबे वक्त तक स्टोर करने के लिए इसमें काफी अधिक मात्रा में तेल डाला जाता है। ऐसे में अगर अचार के साथ-साथ इसमें मौजूद तेल आपके शरीर में जाता है तो आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत हो सकती है। इसे दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।
सूजन और अल्सर
अचार को लंबे वक्त तक स्टोर करने के लिए इसमें प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही टेस्ट बढ़ाने के लिए सिरके का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई तरह के मसाले भी होते हैं, जिस वजह से आपको अल्सर की समस्या हो सकती है।आपको शरीर में सूजन की समस्या भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें-ये 10 रामबाण उपाय अपनाएं पाचन तंत्र को जिंदगी भर के लिए हेल्दी बनाएं
पाचन की शिकायत
वहीं इसमें इस्तेमाल हुआ तेल मसाला आपकी पाचन समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसके कारण आपको पेट में जलन, पेट दर्द, की शिकायत हो सकती है। वहीं अधिक तेल की वजह से ये वजन बढ़ने (वजन बढ़ाने का घरेलू नुस्खा) का कारण भी बन सकता है।
यह भी पढ़ें-हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक टिप्स
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों