herzindagi
image

रमजान में इफ्तार के वक्त जरूर खाएं पपीता, मिलेंगे ये 4 फायदे

रमजान में इफ्तार के वक्त कई तरह के फल खाए जाते हैं। इनमें सबसे जरूरी होता है पपिता। आइए जानते हैं पपीता को इफ्तार का हिस्सा बनाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-03-10, 16:19 IST

रमजान का महीना जारी है। यह महीना इबादत का होता है। 30 दिनों तक रोजा रखा जाता है यानी 30 दिनों तक सुबह 5 बजे से लेकर सूरज डूबने तक खाने और पीने पर पाबंदी होती है। फास्टिंग जहां सेहत को फायदे पहुंचाती है,वहीं इससे कमजोरी और कई तरह की दिक्कत हो जाती है। कई लोगों को रमजान में डिहाइड्रेशन, गैस की दिक्कत सताने लगती है। ऐसे में आपको इफ्तार के वक्त कुछ ऐसे फल खाने चाहिए, जिससे आपको स्वाद भी मिले और सेहत को फायदा भी। पपीता इन्हीं में से एक फल है। आइए जानते हैं इफ्तार में पपीता खाने के चार फायदे

रमजान में इफ्तार के वक्त पपीता खाने के फायदे

why you should add papaya in iftar

  • पपीता पाचन को सही बनाए रखने में मदद करता है। इसमें पपैन नाम का एंजाइम होता है, जो खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। यह पेट की जलन और एसिडिटी को भी कम करता है। कब्ज और पेट फूलने की समस्या नहीं होती है।
  • पपीता एक हाइड्रेटिंग फल है। ऐसे में यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। इसमें नेचुरल शुगर होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसे खाने से कमजोरी, थकान और सुस्ती नहीं महसूस होती है।
  • इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर,बीमारियों से बचाता है। इससे स्किन की जवां और खिली-खिली नजर आती है।

यह भी पढ़ें-जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण है मेथीदाना, इन तरीकों से करता है काम

PAPAYA IN IFTAR

  • इफ्तार में अक्सर लोग तले भुने और मसालेदार खाना खाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। पपीते में पोटेशियम , फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल को हेल्दी रखते हैं।

यह भी पढ़ें-भांग पीने के नुकसान तो पता होंगे, लेकिन इसे पीने के ये 5 फायदे क्या जानते हैं आप? 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।