Healthy Milltes: आज के वक्त में जब भी अनाज की बात चलती है तो हमें गेहूं और चावल के बारे में ही पता है। ये दोनों चीजें भी हम मार्केट से सीधा लेकर आते हैं। पहले के वक्त में धान कूटकर चावल तैयार करवाना और गेहूं से आटा निकलवाना जैसे काम घरों पर करवाए जाते थे। इतना ही नहीं, इन दोनों चीजों के अलावा और भी कई अनाज मौसम, सेहत और कई चीजों के आधार पर डाइट में शामिल किए जाते थे। मिलेट्स यानी के मोटे अनाज को खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही मिलेट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप सेहतमंद रह सकती हैं और इन अनाजों को 2024 में आपको जरूर खाना चाहिए।
फिंगर मिलेट (रागी)
रागी को फिंगर मिलेट भी कहा जाता है। यह एक ऐसा अनाज है, जिसे आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है और साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। एनीमिया के शिकार लोगों को रागी का आटा जरूर खाना चाहिए। रागी में कैलोरी बहुत कम होती है, प्रोटीन और फाइबर बहुत अधिक होता है। जिसके चलते यह वेट लॉस के लिए बहुत अच्छा होता है। रागी में कैल्शियम, फास्फोरस और भी कई ऐसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। रागी के आटे से रोटी या डोसा बनाकर आपको इसे डाइट में शामिल करना चाहिए।
पर्ल मिलेट( बाजरा)
बाजरा डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से यह डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। यह कब्ज, पेटदर्द और गैस समेत पाचन से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करता है। बाजरा डाइजेशन को सुधारने के साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। बाजरा दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है।
सॉरगम मिलेट (ज्वार)
ज्वार की तासीर ठंडी होती है। इसे डाइट में शामिल करने से भी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है और इसे पचाना बहुत आसान होता है। इससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है, ब्लड क्लॉट्स नहीं जमते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी मैनेज रहता है। वेट लॉस के साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है। अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट ले रहे हैं, तो भी आपको ज्वार खाना चाहिए। यह ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। ज्वार में मैग्नीशियम और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम से भरपूर होता है। इसकी खिचड़ी को डाइट में शामिल करें।
फॉक्सटेल मिलेट (कंगनी)
कंगनी में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉलिक एसिड और बीटा केरोटिन पाया जाता है। इसमें फाइबर, आयरन और फॉस्फोरस बहुत अधिक होता है। इसलिए, अगर आप इससे बना खाना खाती हैं, तो इससे सिर्फ पेट ही नहीं भरता है, बल्कि शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है। इस अनाज में कैल्शियम बहुत अधिक होता है। इसे हड्डियों की हेल्थ और दांतों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। इस मोटे अनाज को वेट लॉस के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़ें-Best flour for Weight Loss: तेजी से कम होगा वजन, डाइट में शामिल करें ये 6 आटेम
प्रोसो मिलेट (चेना)
यह एक मोटा अनाज है। इसे पुनर्वा या चुआरा भी कहा जाता है। इस मिलेट में कार्ब्स, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और फास्फोरस अधिक मात्रा में होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है, बीपी को कंट्रोल में रखता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है और डाइजेशन में सुधार होता है। इससे वजन कम करने भी मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- मिलावटी ज्वार के आटे की पहचान करने के आसान टिप्स एंड ट्रिक्स
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों