क्या आप बढ़ते वजन से परेशान हैं?
क्या आपको हड्डियो में दर्द सताता है?
क्या आप बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं?
तो अपने डाइट में मेथी का पराठा जरूर शामिल करें क्योंकि यह आपकी इन 3 समस्याओं को दूर करने के साथ अन्य कई समस्याओं को दूर कर सकता है। मेथी के पराठे के फायदों के बारे में हमें न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन स्वाति बथवाल जी बता रही हैं।
जी हां सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों के बहुत सारे विकल्प मौजूद होते हैं, उसमें से एक मेथी भी है। लेकिन ज्यादातर लोग मेथी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आपको भी मेथी की सब्जी पसंद नहीं है तो आप इसका टेस्टी पराठा बनाकर सेवन कर सकती हैं। जी हां मेथी एक बहुत ही पौष्टिक सब्जी है और आप इसके स्वादिष्ट पराठे बना सकती हैं। ये पराठे न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि आलू या पनीर के पराठे से भी ज्यादा सेहतमंद होते हैं।
स्वाति बथवाल जी का कहना है कि ''मेथी के पराठे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है और इसमें बहुत सारे जरूरी मिनरल्स होते हैं जो हमारी बॉडी के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसका सेवन करते समय आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। सबसे पहली बात आपको इसका फायदा तभी मिलेगा जब आप एक ही पराठा खाएं और वह भी शुद्ध घी से बना हुआ होना चाहिए। लेकिन आप एक से ज्यादा पराठा खाएंगी और वह भी रिफ़ाइंड ऑयल या वनस्पति में बनाएंगी तो आपको फायदा नहीं नुकसान होगा। दूसरी बात मेथी के पराठे को आप मल्टी ग्रेन आटे जैसे ज्वार या रागी के आटे में बनाएंगी तभी आपको इसमें मौजूद कैल्शियम का डबल फायदा मिल पाएगा।''
मेथी आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है, आपको बार-बार भूख नहीं लगने देती है और इससे शुगर क्रेविंग नहीं होती है। यह आपकी बार-बार लगने वाली भूख को शांत करती है। साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) बहुत कम होता है। ये आपकी शुगर को स्पाइक नहीं होने देती है। शुगर स्पाइक होने पर खाना खाने के बाद ज्यादा भूख लगती है।
इसे जरूर पढ़ें:आपकी 3 बड़ी समस्याओं को '1 महीने' में जड़ से खत्म कर देगा ये नुस्खा
सर्दियों में मेथी का पराठा खाने से आपके शरीर को गर्माहट मिलती है। सर्दियों में खुद को हेल्दी रखने के लिए शरीर का गर्म रहना बेहद जरूरी होता है लेकिन इसको सही मात्रा में खाएं और इसको सही तरीके से बनाएं। यह सीजनल होने के कारण आपको बहुत ज्यादा फायदा पहुंचाता है।
मेथी के पराठे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है। खासतौर से यह महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। यह बढ़ती उम्र की पोस्ट मेनोपॉजल महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि उनके शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। बच्चों को भी मेथी का पराठा जरूर खिलाना चाहिए क्योंकि ग्रोथ एज में कैल्शियम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
ब्रेस्ट फीडिंग मां के लिए भी अच्छा होता है। इसमें कैल्शियम के अलावा विटामिन सी होता है। साथ ही इसमें विटामिन डी और फोलिक एसिड भी होता है जो प्रेग्नंट महिलाओं के लिएबहुत फायदेमंद होता है। साथ ही मेथी का पराठा आयरन से भरपूर होता है।
इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम दोनों भरपूर मात्रा में होते हैं जो मसल्स क्रैम्पस को रोकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को हार्ट की बीमारी है उनके हार्ट मसल्स के लिए फायदेमंद होता है।
इसे जरूर पढ़ें:खूबसूरती बढ़ाने में मेथी के इन फायदों को जानकर आप भी इसे जरूर आजमाना चाहेंगी
मेथी पराठा अपने आप में एक संपूर्ण भोजन है, इसलिए आपको इसके साथ खाने के लिए बहुत सारी चीजों की आवश्यकता नहीं है। आप दही, अचार या चाय के साथ मेथी परांठे खा सकती हैं। यह भूख और कैलोरी को भी नियंत्रित करता है। अगर आप वेट लूज करना चाहती हैं तो इसे खाएं। लेकिन सिर्फ एक ही खाएं, बहुत ज्यादा न खाएं।
यह मेथी पराठा बनाना बहुत ही आसान है और इसे थोड़े समय में तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के पत्तों को अच्छे से धोकर काट लें। अब आप अपनी जरूरत का आटा ले लें। थोड़ा नमक, सौंफ, अजमोद और कटी मेथी डालकर आटा गूंथ लें। इसके बाद उन्हें पराठे की तरह बेल लें और बहुत कम शुद्ध घी में सेंक लें। अगर आप पराठों को सेहतमंद बनाना चाहती हैं तो आप उन्हें नॉन-स्टिक तवे पर बना सकती हैं। इससे पराठे खस्ता बनेंगे और बहुत कम तेल में अच्छी तरह पक जाएंगे।
इन फायदों को जानने के बाद आप भी इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहेंगी। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Pinterest.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।