वजन कम करने के लिए इस तरह से डाइट में शामिल करें आम

वजन कम करने के लिए आप हेल्दी विकल्प की तलाश में हैं तो आप मैंगो चिया पुडिंग खा सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-06-20, 14:25 IST
Is chia pudding good for weight loss

भारतीयों का आम के प्रति प्यार से हम सब वाकिफ हैं। यह सभी का पसंदीदा फल होता है। लोग अलग अलग तरह से आम को डाइट में शामिल करते हैं। जैसे साबुत आम, मैंगो जूस, मैंगो सलाद वगैरह वगैरह। आप मैंगो चिया पुडिंग का भी सेवन कर सकते हैं। यह आम के सेवन का सबसे हेल्दी तरीका होता है। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं किस तरह से मैंगो-चिया पुडिंग बनाया जाता है।इस बारे में MANPREET KAUR PAUL, EXECUTIVE NUTRITIONIST, FARIDABAD Cloudnine Group of Hospitals जानकारी दे रही हैं।

मैंगो पुडिंग कैसे बनाएं

chia mango

  • आम- 1 कप
  • बादाम या नारियल का दूध - 1 कप
  • ड्राई फ्रूट्स- एक चम्मच
  • चिया सीड्स-भिगोया हुआ एक चम्मच
  • शहद- ऑप्शनल

विधि

  • सबसे पहले आम को धोकर साफ कर लें और इसे टुकड़ों में काट लें।
  • चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगो कर रखें।
  • अब एक ब्लेंडर में आम डालें, इसमें दूध मिलाएं और इसे चला दें।
  • गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए तो एक गिलास में पहले चिया सीड्स डालें।
  • अब इसमें मैंगों का पेस्ट डाले और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजा दें।
  • तैयार है हेल्दी मैंगो पुडिंग आप इसे ठंडा कर खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-क्या आपने सोचा है कि मील स्किप करने के बाद भी वजन कम क्यों नहीं हो रहा है?

मैंगो चिया पुडिंग के फायदे

slimming result happy slim

  • चिया बीज की बात करें तो इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, जिंक,फोलेट और मैंगनीज होते हैं ।
  • ये बीज फाइबर से भरपूर होते हैं जो तृप्ती को बढ़ाते हैं और असमय लगने वाले भूख को कम करते हैं।
  • इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म सही होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • वहीं आम भी फाइबर का बेहतरीन स्रोत है इसे खाने से भी तृप्ती का एहसास होता है।
  • आम और चिया बीज दोनों एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव और पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
  • आम की नेचुरल मिठास और चिया की प्रोटीन से भरपूर संरचना आपकी मीठा खाने की इच्छा को काम करती है, जिससे आप अनहेल्दी स्नेक्स से बचते हैं।
  • आम और चिाय सीड्स दोनों ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, जैसे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन कम करना आसान होता है।

यह भी पढ़ें-No Raw Diet क्या होती है ? एक्सपर्ट से जानिए इसके फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP