No Raw Diet क्या होती है ? एक्सपर्ट से जानिए इसके फायदे

नो रॉ डाइट की चर्चा इन दिनों तेजी से हो रही है। आइए जानते हैं इस डाइट के बारे में विस्तार से

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-06-14, 18:56 IST
no raw diett

डाइट को लेकर भी अक्सर ट्रेंड बदलता रहता है। कभी कीटो डाइट कभी, क्रैश डाइट, कभी मोंक डाइट.... जो कोई भी डाइट शरीर के लिए अच्छा काम करता है उसे खूब फॉलो किया जाता है। अब इन दोनों No Raw Diet की चर्चा खूब हो रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस विधा बालन नो रॉ डाइट फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से Manpreet Kaur Paul, Executive Nutritionist, Faridabad, Cloudnine Group of Hospitals

No Raw Diet क्या होती है ?

no raw diet

No Raw Diet इस नाम से साफ पता चल रहा है कि इस डाइट में कच्चा खाना बिल्कुल भी नहीं होता है। यानी इसमें पूरे तरह से पके हुए खाने या स्टीम हुए खाने का ही सेवन किया जाता ह। इस डाइट को फॉलो करने से आपको डॉन लाभ मिल सकते हैं।

  • कच्चे भोजन के मुकाबले पके हुए भजन ज्यादा सुरक्षित होते हैं। क्योंकि जब इसे हीट किया जाता है तो इसमें मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु मर जाते हैं और इससे होने वाली बीमारियों का खतरा काफी हद तक काम हो जाता है। जैसे की सबसे ज्यादा मांस, मछली या कुछ सब्जियां भी होती हैं जिनमें हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं अगर इसे ठीक से ना पकाया जाए तो इससे आपको फायदा से ज्यादा नुकसान पहुंचता है।
  • नो रॉ डाइट खाने से आपको पाचन संबंधी समस्या नहीं होती है, क्योंकि जब आप खाना पकाते हैं तो इसमें मौजूद कुछ सख्त कंपाउंड टूट जाते हैं, जिससे इन्हें पहचाना आसान हो जाता है।
  • कुछ ऐसे फूड आइटम होते हैं जिनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, इन्हें अगर पका कर खाया जाए तो आपका शरीर इसे आसानी से अवशोषित कर सकता है। पका हुआ खाना खाने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होता है,क्योंकि जब आप खाना पकाते हैं तो इसमें से अच्छी खुशबू आती है और इसका स्वाद भी काफी बढ़ जाता है। ऐसा खाना खाने से मूड अच्छा होता है और आप अच्छा महसूस करते हैं।

यह भी पढ़े-गर्मियों में होता है सिरदर्द, इस ड्रिंक से मिलेगा आराम

 vegetables

  • खाना पकाने से कुछ पोषक तत्वों की जैव उपलब्धता बढ़ सकती है, जैसे टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट, लाइकोपीन और गाजर में बीटा कैरोटीन पकाने के बाद अधिक आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। खाना पकाने से फाइटेट और ऑक्सलेट जैसे कुछ एंटी पोषक तत्व डीएक्टिव हो जाते हैं जो खनिजों के अवशोषण को कम कर सकते हैं।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक इस डाइट के फायदे और नुकसान दोनों ही है, जो आपके हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है। अगर आप किसी भी डाइट को फॉलो करना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप पेशेवर की सलाह जरूर लें। इस डाइट का पालन करते समय संतुलित आहार और स्वास्थ्यवर्धक पकाने के तरीकों का ध्यान देना जरूरी है

यह भी पढ़े-हार्मोनल एक्ने से छुटकारा दिला सकता है यह एक उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP