पितृपक्ष हिंदुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर होता है। इस दौरान पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस अवधि के दौरान मृत्यु के चक्र से मुक्ति के लिए श्राद्ध और पिंडदान जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं। इस दौरान कई सारे व्यंजन बनाए जाते हैं, इनमें से लौकी की सब्जी सबसे प्रमुख है। बता दे की लौकी की सब्जी सेहत को भी काफी लाभ पहुंच आती है। आइए जानते हैं पितृपक्ष में बनने वाली लौकी की सब्जी से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। Garima Chaudhary, Senior executive nutritionist,East delhi इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
लौकी की सब्जी से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं?
- लौकी फाइबर से भरपूर होती है,जो की पाचन को बेहतर बनाने में बेहद कारगर है। इसे खाने से पेट साफ होता है, कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं।
- लौकी बेहद कम कैलोरी वाली सब्जी है, वहीं इसमें फाइबर भी होता है, इस वजह से यह वजन नियंत्रित रखने में भी मददगार है। इससे कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद मिलती है।
- लौकी में पोटेशियम की मात्रा होती है जो की रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार है। यह हृदय को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।
यह भी पढ़ें-रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, पुरानी से पुरानी कब्ज होगी दूर
- लौकी में वॉटर कंटेंट अधिक होती है जो शरीर को तारोंताजा रखती है। ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है। डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार है। यह लीवर के स्वास्थ्य को भी सुधरती है।
- लौकी में एंटीऑक्सीडेंट के अलावा विटामिन b1, b3, b9 कैल्शियम, विटामिन सी, सोडियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद मिलती है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-कब्ज ने कर दिया है परेशान तो खाली पेट पिएं जीरे का पानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों