महिलाओं के शरीर में समय-समय पर कई तरह के बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण उन्हें अपने स्वास्थ्य का अतिरिक्त ख्याल रखने की जरूरत होती है। हालांकि, बहुत कम महिलाएं ही होती हैं, जो अपनी सेहत का सही तरह से ख्याल रख पाती हैं। यूं तो स्वस्थ रहने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप खुद को थोड़ा एक्टिव रखती हैं और अपने खानपान पर ध्यान देती हैं तो लंबे समय तक खुद को स्वस्थ बनाए रख सकती हैं।
जब बात खानपान की हो तो ऐसे कई फूड् आइटम्स होते हैं, जो महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी माने गए हैं। इन्हीं फूड्स में से एक है शकरकंद। शकरकंद को आमतौर पर स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता हैं। इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ना के बराबर होती है। वहीं दूसरी ओर, इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर महिलाएं इसे अपनी डाइट में शामिल करती हैं तो इससे उन्हें एक नहीं, बल्कि कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डायटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि महिलाओं को शकरकंद क्यों खानी चाहिए-
अगर आप शकरकंदी का सेवन करती हैं तो इससे आपको विटामिन ए भरपूर मात्रा में मिलता है। यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण विटामिन है, जो आपके स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाता है। आज कई तरह की स्किन केयर क्रीम्स में विटामिन ए या रेटिनोल को जरूर शामिल किया जाता है। लेकिन अगर आप शकरकंद खाती हैं तो इससे आपकी स्किन के टेक्सचर से लेकर उसे ग्लोइंग व यंग रखने में मदद करती है। इतना ही नहीं, यह आपके इम्युनिटी को बूस्ट अप करता है।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: ब्रेन पावर बढ़ाने वाले ये 4 योग रोजाना करें
भारत में अधिकतर महिलाओं में आयरन की कमी पाई जाती है। वहीं, दूसरी ओर शकरकंद आयरन का एक अच्छा स्त्रोत है। ऐसे में अगर महिलाएं नियमित रूप से शकरकंद का सेवन करती हैं तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं, शकरकंद में आयरन की अधिकता के कारण यह महिलाओं की मेमोरी को भी बूस्ट अप करता है। जिससे महिलाओं को चीजें भूलने की समस्या से भी निजात मिलती है। इतना ही नहीं, अगर महिला गर्भावस्था में शकरकंद का सेवन करती है तो इससे उसके शरीर में आयरन की कमी नहीं होती।
शकरकंद के सेवन का एक लाभ महिलाओं को यह भी मिलता है कि यह उनके रिप्रॉडक्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है। दरअसल, इसमें विटामिन ए पाया जाता है, जो महिला के रिप्रॉडक्टिव परफार्मेंस को इंप्रूव करने में मदद करता है। इसलिए, अगर आप अपनी फर्टिलिटी को बेहतर बनाना चाहती हैं तो ऐसे में महिला को शकरकंद का सेवन करना चाहिए।
अगर आप उन महिलाओं में से है, जिन्हें कंसीव करने में परेशानी हो रही है या फिर आपको फर्टिलिटी इश्यूज आ रहे हैं तो आपको आज से ही शकरकंद का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपको कंसीव करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें:दांतों की कई समस्याओं का समाधान है एप्पल साइडर विनेगर, जानें इस्तेमाल के तरीके
आमतौर पर यह देखने में आता है कि महिलाओं को अपेक्षाकृत अधिक तनाव होता है। दरअसल, उन्हें घर परिवार से लेकर ऑफिस के काम तक को संभालना होता है, जिसके कारण उनका स्ट्रेस लेवल काफी अधिक होता है। ऐसे में भी शकरकंद का सेवन करना महिलाओं के लिए बेहद अच्छा होता है। दरअसल, शकरकंद में मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम एक ऐसा मिनरल है, जो स्ट्रेस व एंग्जाइटी को कम करने में मददगार होता है। इसलिए, अगर एक महिलाए शकरकंद को अपने आहार में शामिल करती है, तो इससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Imgae Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।