herzindagi
mozzerella cheese main

स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है मोजरेला चीज

मोजरेला चीज खाने को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। घर में आसानी से मिलने वाली यह चीज आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दूर कर सकती है-
Editorial
Updated:- 2020-09-21, 17:35 IST

आमतौर पर मोजरेला चीज पिज्जा, मैक्रोनी और पास्ता जैसी चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कियाा जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह बेहद स्वादिष्ट लगता है, क्योंकि यह खाने में नरम और काफी टेस्टी लगता है। यह पिज्जा और पास्ता को पिघलाने और सॉफ्ट बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है, मोजरेला चीज न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि इसके कई कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। मोजरेला चीज आपके आहार को पौष्टिक बनाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फैट, मिनरल और विटामिन शामिल होते हैं। मोजरेला चीज आपके इम्यूनिटी सिस्टम से मसूड़ों तक सभी को अच्छा करता है, यहां हम आपको बताएंगे इससे होने वाले कई फायदे।

इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

mozzerella cheese benefits inside

हम खाने में जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। एक अध्ययन पाया गया है कि पनीर युक्त आहार जैसे कि मोजरेला चीज, हमारे टी-सेल्स की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाता है और उसे नियंत्रित भी करता है। टी-सेल्स संक्रमित सेल्स को खत्म करने का काम करती हैं, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। पेट फूलने या सूजन आने जैसे समस्याओं से निपटने के लिए मोजरेला चीज का सेवन करना चाहिए। एक शोध में यह पता लगाया गया है कि चीज युक्त आहार में प्रो-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कोलाइटिस के लक्षणों को कम करते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाएं और सर्दियों में होने वाली बीमारियों से खुद को बचाएं

डेंटल हेल्थ में होता है सुधार

अध्ययनों में पाया गया है कि दूध, पनीर और चीज में दांतों को सुरक्षित रखने वाले पदार्थ पाए जाते हैं। चीज आपके दांतों के एनामेल पेंट (enamel) को पहले जैसा बनाने में मदद करता है और सोते समय लार बहने जैसी समस्या को भी दूर करता है। मोजरेला चीज में पाए जाने वाले कैसिइन, कैल्शियम और फास्फोरस दांतों के एनामेल को सुरक्षित रखते हैं और मुंह के बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करते हैं।

कैल्शियम से होंगी हड्डियां मजबूत

mozzerella cheese benefits inside

मोजरेला चीज के एक औंस में लगभग 140mg कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी फायदेमंद है। मोजरेला चीज कैल्शियम और फास्फोरस और विटामिन k2 का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डी में फ्रैक्चर होने के खतरों को कम करता है। विटामिन k2 और फास्फोरस हड्डियों को काफी मजबूत बनाता है और कई लोग इसके लिए दवाईयों का सेवन भी करते हैं। दवाई के सेवन से बेहतर है कि आप मोजरेला चीज से अपने स्वाद और हड्डियों को बेहतर बनाएं।

इसे जरूर पढ़ें: कमजोर ह‍ड्डियों को बनाना है मजबूत तो रोजाना घर पर करें ये 5 आसन

आंतों के लिए बेहतर है मोजरेला चीज

मोजरेला चीज में प्रोबायोटिक्स और आंतों को बेहतर बनाने वाले बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इनके सेवन से आप खराब बैक्टीरिया से लड़ सकते हैं और आंत के स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं। मोजरेला चीज आपकी आंतों को बेहतर बनाने के लिए काफी फायदेमंद है और इसके सेवन से आप अपने स्वास्थय को अच्छा बना सकते हैं। मोजरेला चीज के एक औंस में लगभग 80 कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद है। ध्यान रहे कि आप 25-30 ग्राम से अधिक मोज़ेरेला चीज़ न खाएं।

 

मोजरेला चीज में हैं भरपूर प्रोटीन

mozzerella cheese benefits inside

प्रोटीन और फाईबर हमारे शरीर को फिट रखने के लिए काफी जरूर हैं और मोजरेला चीज के एक औंस में 8 ग्राम प्रोटीन होता है। जो लोग कम वजन होने के कारण परेशान रहते हैं, उन्हें मोजरेला चीज अपने आहार में जरूर शामिक करना चाहिए। कुपोषित, कमजोर या कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने वाले लोगों को अपने आहार में अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसके अलावा बच्चों के विकास और लंबाई बढ़ाने के लिए भी मोजरेला चीज काफी फायदेमंद है। हृदय रोग, मोटापा और जिम जाने वाले व्यक्तियों को मोज़ेरेला चीज़ का सेवन सीमित करना चाहिए।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।