ग्रीन टी या सेब का सिरका, वेट लॉस के लिए क्या है ज्यादा बेस्ट?

अगर आप वेट लॉस करना चाहती है तो आपको ग्रीन टी या सेब का सिरका में से किसका सेवन करना अधिक बेहतर रहेगा? जानिए इस लेख में।

apple cider vinegar and green tea

जब महिलाएं अपना वजन घटाने का फैसला करती हैं तो वह अपनी डाइट में कई तरह की वेट लॉस ड्रिंक्स को शामिल करती हैं। इन्हीं में वह ग्रीन टी और एप्पल साइडर विनेगर को प्राथमिकता देती हैं। यह दोनों ऐसी ड्रिंक हैं, जो वेट लॉस के लिए काफी अच्छी मानी गई हैं। दरअसल, यह दोनों ड्रिंक्स आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को बूस्ट करती हैं। जबकि शरीर का मेटाबॉलिक रेट अच्छा होता है तो इससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

benefits of apple cider vinegar

इसके अलावा, यह दोनों ही ड्रिंक्स आपको अधिक एक्टिव फील करवाते हैं और इनसे इम्युनिटी भी बूस्ट अप होती है। हालांकि, यह देखने में आता है कि अधिकतर महिलाएं इस बात को लेकर कन्फ्यूज़ रहती हैं कि उन्हें इन दोनों में से किसका सेवन करना चाहिए या फिर वेट लॉस के लिए अधिक बेहतर ऑप्शन क्या है, जिससे वह वेट लॉस अधिक स्पीड में कर सकें।

तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि ग्रीन टी और सेब के सिरके में से किसका सेवन करना आपके लिए अधिक लाभकारी होगा-

सेब का सिरका के लाभ

apple cider vinegar for wieght loss

इन दोनों ड्रिंक्स में से किसी एक को चुनने से पहले आपको इन दोनों के बीच के अंतर व इसके फायदे व नुकसान के बारे में भी जान लेना चाहिए। सेब का सिरका वास्तव में एक फरमेंटेड एप्पल का विनेगर होता है। यह काफी एसिडिक व खट्टा होता है, इसलिए इसे हमेशा गुनगुने पानी में डायलूट करके लेने की सलाह दी जाती है। आप इसे दिनभर में दो चम्मच से अधिक ना लें। इससे कई फायदे मिलते हैं-

  • यह वेट लॉस में मदद करता है।
  • यह शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है।
  • यह कब्ज की समस्या के लिए काफी अच्छा है।
  • एप्पल साइडर विनेगर आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा है।
  • डायबिटीज पेशेंट के लिए इसका सेवन लाभकारी माना गया है।
  • अगर खाने के आधे घंटे बाद सेब के सिरके के पानी का सेवन किया जाए तो यह आपको किडनी स्टोन से बचाता है।

सेब का सिरका के नुकसान

अगर सेब के सिरके को आवश्यकता से अधिक लिया जाए तो इससे व्यक्ति को कुछ नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। जैसे-

  • एसिडिक होने के कारण यह आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में सेब का सिरका बॉडी के पीएच लेवल पर भी असर डाल सकता है।

ग्रीन टी के लाभ

green tea for weight loos in hindi

ग्रीन टी एक पॉलीफेनोलिक रिच ड्रिंक है, जिसमें टैनिन नहीं होता है। आप दिनभर में दो से तीन कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

  • यह आपकी बॉडी को एक्टिव बनाती है, क्योंकि इसमें पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो एक एंटी-ऑक्सीडेंट है।
  • यह आपके शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाती है।
  • यह वेट लॉस के साथ-साथ इंच लॉस में भी मददगार है।
  • यह स्किन को अधिक यंगर व ग्लोइंग बनाती है।
  • इसमें एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज भी पाई जाती हैं।

ग्रीन टी के नुकसान

ग्रीन टी का अगर अधिक सेवन किया जाता है, तो इससे आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे-

  • एंग्जाइटी होना
  • सिरदर्द होना
  • कब्ज की समस्या

किसका करें सेवन

benefits of green tea

अब सवाल यह उठता है कि इसमें से किसका सेवन किया जाए तो आप दोनों ड्रिंक्स को ही अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं, क्योंकि दोनों वेट लॉस में मददगार हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप इन दोनों ड्रिंक को तय सीमा से अधिक ना लें और इन दोनों को अलग-अलग समय पर लें। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप एक बार अपनी डायटीशियन से सलाह अवश्य लें।

तो अब आप भी इन दोनों ड्रिंक्स को अपनी वेट लॉस डाइट का हिस्सा बना सकती हैं, लेकिन इसे सही तरह से और सही मात्रा में ही लें तो बेहतर होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP