एक हेल्दी लाइफ जीने के लिए अच्छी डाइट का होना बेहद जरूरी होता है और साथ ही आपको अपनी डाइट में सही चीजों को शामिल करना होगा। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनी डाइट में शामिल करके आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं और आपकी हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। जी हां हम कलौंजी के बीज के बारे में बात कर रहे हैं। कलौंजी एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल किचन में तड़के के लिए किया जाता है। कभी आपने सोचा है कि इसके कुछ हेल्थ बेनिफिट्स भी हो सकते हैं?
आप में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे, लेकिन कलौंजी के बीज के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। यह आवश्यक विटामिन और एसिड से भरपूर होता है जो आपकी संपूर्ण हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा कलौंजी में अमीनो एसिड, विटामिन, आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम होते हैं जो आपके शरीर को विभिन्न तरीकों से लाभ पहुंचाते हैं। क्या कलौंजी सच में हमारी हेल्थ के लिए इतनी फायदेमंद होती है यह जानने के लिए हर जिंदगी ने MY22BMI की न्यूट्रिशनिस्ट और फाउंडर Ms. Preety Tyagi, से बात की तब उन्होंने हमें इस मसालों के फायदों के बारे में बताया।
Ms. Preety Tyagi का कहना है कि ''भारत में, सूखी भुनी हुई कलौंजी का इस्तेमाल करी, दाल और सब्जियों में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। स्वाद और सुगंध एक तरफ, छोटे काले बीज हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। यह विटामिन, क्रिस्टलीय निगेलोन, अमीनो एसिड, क्रूड फाइबर, प्रोटीन और फैटी एसिड जैसे लिनोलेनिक और ओलिक एसिड, अल्कलॉइड, आयरन, सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर होते है। यह आपके दिल को हेल्दी रखते है, सांस लेने की समस्याओं जैसे अस्थमा से बचाव कराते है, आपके जोड़ों को चिकनाई देते है, और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुणों के लिए जाने जाते है।''
इसे जरूर पढ़ें:गंजेपन को दूर करने के लिए 4 तरह से करें कलौंजी के तेल का इस्तेमाल
वेट लॉस में मददगार
कलौंजी में बहुत सारा फाइबर होता है। यह आपको अधिक समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इसके अलावा कलौंजी में निगेलोन होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह मोटापे को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी बढ़ाने में आपकी मदद करता है। रोजाना नियमित रूप से कलौंजी लेने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
याददाश्त में सुधार
कलौंजी शक्ति और मेमोरी में सुधार के लिए जानी जाती है। ये आपको सचेत रहने में भी हेल्प करते हैं।
डायबिटीज कंट्रोल करें
डायबिटीज सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है जिसका आजकल ज्यादातर लोगों को सामना करना पड़ रहा है और कलौंजी एक घटक है जिसका इस्तेमाल में इसे दूर करने के लिए किया जा सकता है। कलौंजी ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद करता है और यह डायबिटीज को भी रोकता है। जी हां कलौंजी के बीज और तेल डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए अच्छे होते हैं।
दर्द दूर भगाएं
कलौंजी के बीज जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। अर्थराइटिस एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है और दर्द को कम करने के लिए कलौंजी के बीज और सरसों के तेल की मालिश उत्कृष्ट है। इसके अलावा सिरदर्द और दर्द को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। नियमित रूप से होने वाले सिरदर्द को दूर करने के लिए कलौंजी के तेल को मरहम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
अस्थमा के लक्षण दूर करें
यह श्वसन पथ को साफ रखने में मदद करता है। इस तरह अस्थमा से ग्रस्त लोगों में अस्थमा के लक्षणों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा सर्दी, खांसी कुछ सामान्य संक्रमण हैं जिनसे हम सभी पीड़ित होते हैं। इनसे बचने के लिए आप सुबह के समय कलौंजी के बीज ले सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:अस्थमा का जबरदस्त इलाज है कई रोगों की 1 दवा कलौंजी, एक्सपर्ट से जानें कैसे
कलौंजी के बीज का सेवन कैसे करना है?
आप एक चम्मच कलौंजी के बीजों को एक गिलास गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।
अब जब आप जानते हैं कि सुबह कलौंजी के बीज लेना आपकी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है तो आप कब इसे अपनी रोजमर्रा की आदत का हिस्सा नहीं बना रहे हैं? इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी के साथ जुड़े रहें।
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों