रोटी, चपाती या फुल्का, भारतीय घरों में इसके बिना खाना पूरा नहीं हो सकता है। रोटी हमारी इंडियन थाली का अहम हिस्सा है। गेहूं से बनी रोटी यूं तो सबसे ज्यादा खाई जाती है लेकिन और भी कई आटों में बनी रोटियां पसंद की जाती हैं। बाजरा, मक्का, जौ, ज्वार और रागी जैसी कई आटे की रोटी घरों में बनाई जाती हैं। कुछ अनाज की रोटी वेट लॉस के लिए बहुत हेल्दी मानी जाती हैं। इन अनाजों में मौजूद पोषक तत्वों को वेट लॉस के लिए अच्छे माने जाते हैं। डाइट के दौरान गेहूं के आटे की रोटी अच्छी नहीं है, ऐसा मानते हुए कई लोग आज के वक्त में इसे छोड़ चुके हैं। लेकिन क्या वाकई डाइट पर गेहूं से बनी रोटी नहीं खानी चाहिए ? क्या गेहूं के आटे से बनी रोटी वजन बढ़ाती है? अगर ये आपके भी सवाल हैं तो इस आर्टिकल में आपको इन सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
गेहूं के आटे से बनी रोटी के क्या फायदे हैं और किन लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए, यह जानकारी डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।
गेहूं के आटे से बनी रोटी खाएं या नहीं ?
डाइट के दौरान आप कभी-कभार गेहूं के आटे की रोटी खा सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गेहूं की तुलना में मल्टीग्रेन आटे की रोटी ज्यादा हेल्दी रहती है। मल्टी ग्रेन आटे के लिए गेहूं में ज्वार, बाजरा, रागी या कोई भी मिलेट फ्लोर मिलाया जा सकता है। यह आटे को और भी अधिक पोषक बनाता है। मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी डाइजेशन में मदद करती है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है, इम्यूनिटी को बूस्ट करती है और वजन कम करने में भी मदद करती है।
इन लोगों को नहीं खानी चाहिए गेहूं के आटे से बनी रोटी
- अगर आपका वजन अधिक है या फिर आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई समस्या हैं तो आपको गेहूं के आटे को अवॉइड करना चाहिए।
- जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां जैसे कि ब्लोटिंग, गैस बनना, अपच हैं,उन्हें भी गेहूं के आटे को अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए क्योंकि गेहूं का आटा पचाने में भारी होता है।
- गेहूं का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है और इसका फ्लेवर भी कुछ मीठा होता है। इसलिए अगर आपको शुगर है तो गेहूं के आटे से बनी रोटी न खाएं।
- गेहूं कफ को भी बढ़ाता है। अगर आपको बुखार, कफ, कोल्ड या फ्लू है तो गेहूं के आटे की रोटी न खाएं।
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
इन्हें खानी चाहिए गेहूं के आटे से बनी रोटी
- अगर आपका पित्त बढ़ा हुआ है या फिर आपको पेट में जलन की समस्या होती है तो गेहूं के आटे की रोटी को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- गेहूं का आटा पेट को सही तरह से साफ करने में मदद करता है।
- वजन बढ़ाने और मसल्स स्ट्रेंथ के लिए भी गेहूं के आटे की रोटी अच्छी मानी जाती है।
- गेहूं के आटे की रोटी शरीर को पोषण देती है बस जरूरी है कि आप इसे सही तरह से पचा पाएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों