पीरियड्स शुरू होने और इसके बंद होने, दोनों ही स्थितियों में महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों की वजह से महिलाओं को कुछ दिक्कतें भी उठानी पड़ती हैं। बात अगर मेनोपॉज की करें यानी की वो स्थिति, जब पीरियड्स बंद हो जाते हैं। अमूमन 45 से 50 वर्ष की उम्र के आस-पास महिलाओं में ऐसा होता है। मेनोपॉज से पहले महिलाओं को पेरिमेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज वो स्थिति होती है जब महिलाओं में ओवुलेशन बंद हो जाता है। इसके बाद महिलाएं गर्भवती नहीं हो सकती हैं। पेरिमेनोपॉज यानी की मेनोपॉज से पहले का वो समय, जब पीरियड्स अनियमित होने लगते हैं। इस दौरान शरीर में और भी कई लक्षण नजर आते हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि मेनोपॉज का समय नजदीक है।
आइए जानते हैं इस दौरान किसी भी महिला के शरीर में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।
- पीरियड्स का अनियमित होना
- हॉट फ्लैशेज यानी की पूरे शरीर में गर्माहट महसूस होना
- वजाइन में सूखापन
- जोड़ों में दर्द होना
- सिर में दर्द होना
- नींद ना आना
- वजन में बदलाव होना
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज के लक्षणों को मैनेज करने के लिए हर महिला को पता होनी चाहिए ये बातें
कैसे पाएं इन लक्षणों से निजात
कई बार ये लक्षण इतने ज्यादा दिखाई देने लगते हैं कि महिलाओं के लिए रोजमर्रा के कामों में मुश्किल आने लगती है। अगर आप पेरिमेनोपॉज यानी की मेनोपॉज से पहले के समय से गुजर रही हैं और आपके शरीर में ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो एक छोटा सा काम करके, आप इन लक्षणों में काफी हद तक आराम पा सकती हैं।
आपको अपनी डाइट में एक छोटा सा बदलाव करना है। गेहूं के आटे की रोटी की जगह आपको सोया के आटे की रोटी खानी है। इससे आपके लक्षणों में आराम मिलेगा।
सोया आटा ही क्यों ?
आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर सोया आटे की रोटी ही क्यों खानी है ? इसके बारे में डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। सोया आटे में आइसोफ्लेवोन्स (फाइटो-एस्ट्रोजन) अधिक मात्रा में होते हैं। जो पेरिमेनोपॉज के लक्षणों जैसे कि वजाइन में सूखेपन और हॉट फ्लैशेज से निजात दिलाते हैं।
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज के बाद हार्ट डिजीज से बचना है तो एक्सरसाइज करें
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
सोया रोटी बनाने की विधि
सामग्री
- 1 कप सोया का आटा (70 प्रतिशत)
- 1 कप पानी
- 1 चम्मच देसी घी
- 1/2 कप गेहूं का आटा (30 प्रतिशत)
- नमक स्वादानुसार
कैसे बनाएं
- एक पैन में पानी डालें और इसे उबालें।
- अब इसमें घी और नमक डालें।
- सोया(सोया के फायदे) के आटे को इस उबलते हुए पानी में डाल दें। इसे अच्छे से चलाएं और फिर ढक्कन से ढक दें।
- गैस बंद कर दें और इसे 10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।
- इस मिश्रण को किसी कटोरे में निकालकर उसमें गेहूं का आटा मिलाएं और अच्छे से गूंथ लें।
- अब इसकी रोटी बनाएं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों