आम खाकर अब नहीं होगा गिल्ट, अपनाएं ये ट्रिक्स

आम खाना अगर आपको भी बेहद पसंद है लेकिन इसमें मौजूद कैलोरीज और इसे खाने की वजह से चेहरे पर होने वाले दानों की समस्या के चलते इसे खाने के बाद आपको गिल्ट महसूस होता है तो इन तरीकों को जरूर अपनाएं।

how to enjoy mangoes guilt free

गर्मी के मौसम में रसीले आम खाना लगभग सभी को पसंद होता है। गर्मियों में खाना खाने के बाद आम खाना लगभग हर घर में रिवाज की तरह है। बच्चे हों या बड़े, आम सभी का फेवरेट है। आम कई गुणों से भरपूर होता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। इसके स्वाद और गुणों की वजह से सभी इसे पसंद करते हैं लेकिन अक्सर गर्मियों में आम के सेवन को लेकर बहस भी रही है। आम की तासीर गर्म होती है। इसके साथ ही इसमें कैलोरीज भी ज्यादा होती हैं। इस वजह से इसे खाने से वजन बढ़ने, त्वचा पर कील-मुंहासे और दाने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। स्वाद में हम आम जी भर के खा लेते हैं और फिर इन समस्याओं की वजह से हमें गिल्ट होने लगता है। आम खाने का सही तरीका क्या है? क्या कुछ ऐसी भी ट्रिक्स हैं जिनसे आप गिल्ट फ्री होकर आम का लुत्फ उठा सकते हैं। इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं।

आम को मिट्टी के बर्तन में भिगोएं

right way to eat mangoes

खाने से 3-4 घंटे पहले आम को मिट्टी के बर्तन में भिगोएं। यह आम में मौजूद उन एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है जो पाचन की प्रोसेस को आसान बनाते हैं। इससे आम की गर्म तासीर कम होती है और आम खाने के बाद त्वचा पर एक्ने नहीं होते हैं। यह आम में मौजूद न्यूट्रिएंट्स की बायोएवेलेविलिटी को बढ़ाता है।

सीड्स के साथ खाएं

आम खाते वक्त इसके साथ कद्दू या सूरजमुखी के बीज खाएं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और पेट भी ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है। आम को लंच के बाद खाना हेल्थ के लिहाज से अच्छा माना जाता है।

पोर्शन का रखें ख्याल

mango benefit

आम खाते वक्त अक्सर इसके लाजवाब स्वाद की वजह से हम इसे ज्यादा खा लेते हैं। इसे सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट की मानें तो दिन में 100 ग्राम से ज्यादा आम नहीं खाना चाहिए वरना इससे नुकसान हो सकते हैं। आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम से हाई के बीच में होता है इसलिए इसे खाते वक्त पोर्शन कंट्रोल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप नियंत्रित मात्रा में आम खाते हैं तो इससे नुकसान नहीं होता है।

यह भी पढ़ें-आयुर्वेद के अनुसार डिनर में किन खाद्य पदार्थ को नहीं करना चाहिए शामिल, जानें

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

यह भी पढ़ें-केमिकल से पके आम को पहचानने के लिए फॉलो करें ये 3 ट्रिक्स

गर्मियों में आम खाने के फायदे

आम में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। यह कब्ज को कम करता है और ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है। आम में डाइजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं। ये हमारे खाने में मौजूद कार्ब्स, फैट्स और प्रोटीन को ब्रेकडाउन कर गैस और अपच की समस्या से बचाते हैं। हालांकि कई हेल्थ कंडीशन्स में आम न खाने की सलाह भी दी जाती है। (बदहमजी को कैसे करें दूर)

यह भी पढ़ें-आम खाने को लेकर आयुर्वेद में बताए गए हैं कुछ रोचक तथ्‍य, आप भी जाने

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP