गर्मियों के मौसम में कोई आम नहीं खाए ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। आम का नाम सुनते-सुनते तो किसी के मुंह में पानी आ जाता है। कई लोग आम के इतने दीवाने होते हैं कि एक साथ कई किलो आम एक साथ ही खरीद लेते हैं और सप्ताह भर खाते रहते हैं। आम को सिर्फ ऐसे ही नहीं खाते बल्कि कई लोग रेसिपीज तैयार करके भी खाना पसंद करते हैं।
लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि आम खाने को लेकर आयुर्वेद क्या कहता है तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? अगर आपको नहीं मालूम है तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि आम खाने को लेकर आयुर्वेद की डॉक्टर अपर्णा पद्मनाभन कुछ ज्ञानवर्धक जानकारी देने जा रही हैं। आइये जानते हैं।
सेहत को ध्यान में रखकर सेवन करें
ये तो हम सभी जानते हैं कि आम खाना लगभग सभी को पसंद है, लेकिन डॉक्टर अपर्णा कुछ लोगों को आम खाने के लिए माना करती हैं। उनका कहना है कि अधिक आम खाने से गैस की परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर किसी को गैस की परेशानी है तो उसे आम खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा आम डाइजेस्ट करने में काफी समय लेता है इसलिए आम खाने के बाद कुछ अन्य चीज खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें:आयुर्वेद के अनुसार डिनर में किन खाद्य पदार्थ को नहीं करना चाहिए शामिल, जानें
सेंधा नमक का करें इस्तेमाल
आयुर्वेद में सेंधा नमक को बेहद ही महत्व दिया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार सलाद, दाल, दलिया आदि कई चीजों में सेंधा नमक ही डालकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन तंत्र भी सही रहता है। अपर्णा भी आम के ऊपर सेंधा नमक का छिड़काव करके सेवन करने के बार में सलाह देती हैं। उनके अनुसार आप आम के ऊपर से काली मिर्च के पाउडर को भी डालकर खा सकते हैं।
कुछ देर पानी में डालें
आपने यह ज़रूर देखा होगा कि कई लोग लीची खाने से पहले लगभग 30 मिनट से लेकर 1 घंटे के लिए पानी से डुबोकर रख देते हैं फिर लीची को खाना पसंद करते हैं। ऐसे ही आपको आम के साथ करना चाहिए। आप जब भी बाज़ार से आम खरीदकर घर लाते हैं तो उसे लगभग 1 घंटे के लिए पानी में डुबोकर रख दें भी उसका सेवन करने। इससे पेट में गैस बनने की संभावना कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें:फ्रोजन या ताजी मटर सेहत के लिए क्या है हेल्दी? जानें एक्सपर्ट की राय
मिक्स करके न करें सेवन
भारतीय लोगों की आदत है कि किसी भी भोजन या फल को मिक्स करके खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप आम के साथ किसी अन्य फल को मिक्स करके सेवन करने से बचें। ऐसे कई फल होते हैं जो एसिड युक्त होते हैं। अगर एसिड युक्त फल को आम के साथ मिक्स करके सेवन करते हैं तो पेट दर्द और गैस आदि की समस्या हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों