herzindagi
how to eat munakka for fatigue

थकान दूर करने के लिए इस तरह से खाएं मुनक्का

मुनक्का गुणों की खान है। इसका सेवन कई तरीकों से किया जाता  है और इससे कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको कमजोरी महसूस होती है, तो इसे डाइट में जरूर शामिल करें।
Editorial
Updated:- 2024-09-05, 19:43 IST

दिनभर काम करने के बाद शाम को कमजोरी महसूस होती है, तो यह नॉर्मल है। लेकिन, अगर बिना कुछ खास काम किए या फिर सुबह उठते ही आपको थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। बहुत अधिक कमजोरी और थकान, शरीर में कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी और बीमारियों का कारण हो सकती है। ऐसे में अगर आपको अक्सर बहुत अधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो इसके कारणों पर ध्यान जरूर दें। शरीर में खून की कमी, नींद पूरी न होना, स्ट्रेस, विटामिन-डी की कमी,  कई जरूरी मिनरल्स की कमी, किसी बीमारी और कई अन्य वजहों के चलते हमें अक्सर कमजोरी और थकान लगती है। इसे कम करने के लिए, डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। मुनक्का कमजोरी दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसे कैसे खाना है और इसके क्या फायदे हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

कमजोरी दूर करने के लिए कैसे खाएं मुनक्का? (How to eat munakka for energy)

munakka milk for constipation

  • मुनक्के में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-बी और विटामिन-सी पाया जाता है। 
  • मुनक्के में फोलेट और आयरन पाया जाता है। यह शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। मुनक्के का सेवन कई बीमारियों से बचाव करता है।
  • मुनक्के में  ग्लूकोज और फ्रक्टोज बहुत मात्रा में होते हैं। इसे खाने से कमजोरी दूर होती है और शरीर को तुरंत ताकत मिलती है।
  • बहुत अधिक तनाव में रहने की वजह से भी कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में मुनक्का, स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें- दिन भर महसूस होती है कमजोरी और थकान? रोज सुबह करें ये 2 योगासन

stress hormone

  • मुनक्के में मौजूद रेस्वेराट्रोल, स्ट्रेस को कम करके, दिमाग को रिलैक्स करता है।
  • अगर आपको बहुत अधिक कमजोरी महसूस होती है, तो रात को 5-7 मुनक्कों को पानी में भिगो दें। इसे सुबह खाली पेट खाएं और इस पानी को भी पिएं।
  • आप रात को सोते समय दूध में मुनक्कों को उबालकर पी ले सकती हैं। इससे नींद भी अच्छी आती है, सुबह पेट साफ होता है और शरीर को ताकत मिलती है।

यह भी पढ़ें- पीरियड में होता है असहनीय दर्द, खजूर दिला सकता है फायदा

 

मुनक्के का सेवन कमजोरी दूर कर, शरीर को ताकत देता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।