herzindagi
image

रागी या ओट्स नहीं... इस आटे की रोटियां खाने से वजन होगा कम, आहार में ऐसे करें शामिल

वजन घटाने के लिए आपको महंगे डाइट प्लान लेने की जरूरत नहीं है। अपने खाने में बस थोड़े से बदलाव करने से आपको अपनी हेल्थ में बड़ा फर्क नजर आ सकता है। गेहूं की रोटी के बजाय ज्वार की रोटी खाना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-03, 15:46 IST

आज के समय में जब लोग नई डाइट को तवज्जो दे रहे हैं, तो प्राचीन जमाने में खाए जाने वाला अनाज भी लोकप्रिय हो रहा है। रागी, बाजरा और ज्वार ऐसी चीजें हैं जो बीते कुछ सालों में काफी चलन में आई हैं। ये चीजें हेल्थ के लिए भी बढ़िया होती हैं। इनमें ज्वार ऐसा सुपरफूड है, जो आपके वेट को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

अगर आप वजन कम करने के लिए रागी या ओट्स खा रहे हैं, लेकिन खास फर्क नहीं दिख रहा, तो अब ज्वार के आटे की रोटी को अपने आहार में शामिल करें। ज्वार ऐसा सुपरफूड है, जो फाइबर, प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह न केवल पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, बल्कि तेजी से वजन घटाने में भी मदद करता है।

ज्वार की रोटी ग्लूटेन-फ्री होती है, तो यह उन लोगों के लिए भी अच्छी है जो गेहूं से एलर्जी या पेट की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे अनावश्यक भूख नहीं लगती और कैलोरी की मात्रा नियंत्रित रहती है।

यदि आप डाइट में बदलाव कर रहे हैं, तो ज्वार की रोटी को सही समय और तरीके से शामिल करना जरूरी है। इसे कब और कैसे खाना चाहिए ताकि वजन तेजी से कम हो, जानने के लिए आगे पढ़ें।

ज्वार आटे के पोषक तत्व-

benefits of jowar flour

ज्वार पोषण से भरपूर होता है और इसे हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। इसमें मौजूद मुख्य पोषक तत्व इस प्रकार हैं:

  • फाइबर: ज्वार का आटा उच्च मात्रा में फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को सुधारता है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है।
  • प्रोटीन: इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और वजन घटाने में सहायता करती है।
  • आयरन: ज्वार शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया से बचाव करता है।
  • कैल्शियम और मैग्नीशियम: यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और गठिया जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स: ज्वार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई वेट लॉस के लिए छोड़ देनी चाहिए रोटी? एक्सपर्ट से जानें

वजन घटाने में ज्वार का आटा कैसे मदद करता है?

helps in weight losee

  • ज्वार की रोटी फाइबर से भरपूर होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख लगने की समस्या नहीं होती। इससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है।
  • इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है।
  • ज्वार का आटा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर में वसा तेजी से जलती है और वजन नियंत्रित रहता है।
  • ज्वार में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और फैट को घटाने में सहायता करता है।
  • यह ग्लूटेन-फ्री होता है, जिससे यह उन लोगों के लिए आदर्श होता है जिन्हें गेहूं से एलर्जी है या पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ज्वार के अन्य स्वास्थ्य लाभ-

how-to-keep-heart-healthy

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद:

ज्वार में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

डायबिटीज कंट्रोल में सहायक:

इसका सेवन ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है:

फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss: वजन कम करने के लिए रोज खाएं यह स्वादिष्ट रोटी

हड्डियों को मजबूत बनाता है:

low-bone-density-in-women

इसमें कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

डाइट में ज्वार की रोटी कैसे शामिल करें?

how to eat jowar roti

  • सुबह के नाश्ते में ज्वार की रोटी को पनीर, दही या हरी चटनी के साथ खाएं। यह दिन की अच्छी शुरुआत करने में मदद करेगा।
  • दोपहर के खाने में सब्जियों और दाल के साथ ज्वार की रोटी लें। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और कैलोरी का संतुलन बना रहेगा।
  • रात के खाने में ज्वार की रोटी को हल्की सब्जी या सूप के साथ खाएं। इससे पाचन आसान होगा और वजन नियंत्रित रहेगा।
  • ज्वार को अन्य अनाजों जैसे बाजरा, चना और सोयाबीन के आटे के साथ मिलाकर मल्टीग्रेन रोटी बना सकते हैं।
  • रोटी के अलावा, ज्वार के आटे से चीला, डोसा या पराठा भी बनाया जा सकता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी होते हैं।

इसे नियमित रूप से खाने से पाचन बेहतर होगा और आपको धीरे-धीरे फर्क भी नजर आने लगेगा। इसके साथ ही आप खूब पानी भी पिएं और एक्सरसाइज करना न छोड़ें।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।